वैभव-ईशान के ‘विक्ट्री डांस’ ने लूटी महफिल, मैदान पर किया ‘स्टंप वाला डांस’, VIDEO वायरल

Stump Dance Celebration Viral: दलीप ट्रॉफी 2026 का खिताब जीतने के बाद ईशान किशन और वैभव सूर्यवंशी ने मैदान पर स्टंप हाथ में लेकर जमकर ठुमके लगाए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
Ishan-Vaibhav Dance

ईशान-वैभव डांस

Stump Dance Celebration Viral: दलीप ट्रॉफी 2026 का खिताब जीतकर ईशान किशन की अगुवाई वाली ईस्ट जोन की टीम ने इतिहास रच दिया है. 13 साल के लंबे इंतजार के बाद ईस्ट जोन की टीम दलीप ट्रॉफी में चैंपियन बनी है. चेपॉक में खेले गए इस मुकाबले में ईशान किशन की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया. फाइनल में खिताब जीतने के बाद ईशान किशन और वैभव सूर्यवंशी ने मैदान पर स्टंप हाथ में लेकर जमकर ठुमके लगाए. सोशल मीडिया पर दोनों के डांस का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं.

वैभव-ईशान का ‘विक्ट्री डांस

चेन्नई में खेले गए दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल में जीत दर्ज करने के बाद ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन की खुशी का कोई ठिकाना नहीं था. ईशान ने अपनी टीम को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई. मैच के बाद बीसीसीआई डोमेस्टिक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें ईस्ट जोन के खिलाड़ी जीत का जश्न मनाते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो में कप्तान ईशान किशन और वैभव सूर्यवंशी मैदान पर टीम के अन्य साथियों के बीच स्टंप हाथ में लेकर डांस करते नजर आ रहे हैं. दोनों खिलाड़ियों का यह अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है.

यह भी पढ़ें: ईशान किशन की टीम ने खत्म किया 13 साल का सूखा, साउथ जोन को हराकर जीता दलीप ट्रॉफी का खिताब

ईशान ने खेली कप्तानी पारी

ईस्ट जोन की इस जीत के हीरो कप्तान ईशान किशन रहे, जिन्होंने फाइनल में साउथ जोन के खिलाफ विस्फोटक पारी खेली. पहली पारी में उन्होंने दोहरा शतक जड़कर 270 रनों की विस्फोटक पारी खेली. इसके बाद दूसरी पारी में उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए 80 रन बनाए. बल्लेबाजी में शानदार प्रदर्शन करने के बाद ईशान ने गेंदबाजों का भी सही इस्तेमाल किया और साउथ जोन की टीम को पहली ही पारी में 336 रनों पर ढेर कर दिया.

कुछ ऐसा रहा वैभव का प्रदर्शन

दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल में 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी के प्रदर्शन की बात करें, तो खिताबी मुकाबले में वैभव कुछ खास कमाल नहीं कर पाए हैं. पहली पारी में उन्होंने 37 गेंदों में 44 रनों की पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 1 छक्का शामिल रहा. वहीं, दूसरी पारी में वह महज 8 रन बनाकर त्रिपुराना विजय की गेंद पर आउट हो गए.

ज़रूर पढ़ें