Vistaar NEWS

जडेजा-सिराज को प्लेइंग 11 से ड्रॉप करने पर शुभमन गिल ने दी सफाई, बोले-काफी मुश्किल फैसला…

gill on siraj-jadeja

शुभमन गिल ऑन मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा

Jadeja Siraj Dropped Explantion: भारत और न्यूजीलैंड के बीच वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व में खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ. टीम इंडिया ने इस मैच में जीत हासिल करने की पूरी कोशिश की, लेकिन डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने शानदार बल्लेबाजी कर भारतीय गेंदबाजों की मेहनत में पानी फेर दिया. इस मुकाबले में भारतीय टीम की प्लेइंग 11 से तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने के फैसले पर खूब सवाल उठे थे.

अब इस मामले में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने चुप्पी तोड़ी है और बताया कि इन दोनों खिलाड़ियों को मैच से पहले बताया दिया गया था कि क्यों इन्हें प्लेइंग 11 में जगह नहीं मिलेगी.

सिराज-जडेजा को ड्रॉप करने पर गिल ने दी सफाई

दरअसल वेलिंगटन में खेले गए पहले टेस्ट मैच में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा भारत की प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं थे, जिसके बाद टीम मैनेजमेंट के इस फैसले की जमकर आलोचना हुई थी. अब पहला मैच ड्रॉ पर खत्म होने के बाद कप्तान शुभमन गिल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि इन दोनों खिलाड़ियों को बाहर करना उनके लिए काफी मुश्किल था, लेकिन टीम संयोजन को देखते हुए उन्हे ऐसा करना पड़ा.

वेलिंगटन टेस्ट के पांचवें और आखिरी दिन डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए मैच को ड्रॉ पर समाप्त किया. मैच के बाद भारतीय कप्तान शुभमन गिल जब प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए तो उनके सिराज और जडेजा को बाहर करने को लेकर सवाल किया गया. इस पर जवाब देते हुए गिल ने कहा, ”सिराज मेरे बेहद करीबी दोस्त हैं और उनको टीम से बाहर करना मेरे लिए काफी मुश्किल फैसला था. अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने कहा यही बात जडेजा पर भी लागू होती है. हमने काफी क्रिकेट साथ में खेला है और मैं उन्हें लंबे समय से जानता हूं. गिल ने ये भी खुलासा किया कि मैच से पहले उन्होंने दोनों खिलाड़ियों से बात की थी और इस फैसले के पीछे की वजह बताई थी और दोनों ने स्थिति को समझा था.’

मौजूदा फॉर्म को लेकर चुनी गई प्लेइंग 11

बात को आगे बढ़ाते हुए कप्तान शुभमन गिल ने कहा, ”हर खिलाड़ी इस दौर से गुजरता है जब वह अपनी बेस्ट फॉर्म में नहीं होता और हमने मौजूदा फॉर्म को ध्यान में रखते हुए प्लेइंग इलेवेन चुनी थी. साथ ही उन्होंने या भी कहा कि मुझे नहीं लगता कि जडेजा और सिराज के टीम में होने से कोई ज्यादा फर्क या अंतर पड़ता.”

Exit mobile version