Vistaar NEWS

जसप्रीत बुमराह ने जापान में अपने लिए बनवाई खास चीज, पत्नी संजना गणेशन ने ली चुटकी

Jasprit Bumrah

जसप्रीत बुमराह

Jasprit Bumrah: भारतीय मेंस क्रिकेट टीम इन दिनों जापान में है, जहां वह एशियन गेम्स में हिस्सा लेगी. टीम इंडिया एशियन गेम्स में अपने अभियान की शुरुआत 28 सितंबर से करेगी. इससे पहले भारतीय खिलाड़ी जापान घूम रहे हैं. इस दौरान बुमराह एक तकिया बनाने वाली फैक्ट्री में गए और उन्होंने अपने लिए एक खास तकिया तैयार करवाई है, जिसकी वीडियो उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर शेयर की है. बुमराह की इस वीडियो पर उनकी पत्नी संजना गणेशन भी कमेंट करने से खुद को नहीं रोक पाई हैं.

बुमराह ने बनवाई खास तकिया

दरअसल भारतीय स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने अपनी गर्दन और शरीर के आराम के मुताबिक एक खास तकिया तैयार करवाया है. बुमराह जब बिस्तर पर लेटकर तकिया तैयार करवा रहे थे, तब अक्षर पटेल ने उन्हें रिकॉर्ड कर लिया. इस दौरान दोनों ने खूब मस्ती की, इस वीडियो को शेयर करते हुए बुमराह ने कैप्शन में लिखा, ”The Art Of Finding The Right Pillow.”

यह भी पढ़ें: IND vs WI: इंदौर टी20 के लिए 1 मिनट में फुल हुआ स्टूडेंट्स-दिव्यांग कोटा, अब सामान्य टिकटों की होड़, जानें से होगी बुकिंग

संजना गणेशन ने ली चुटकी

बुमराह की इस वीडियो पर उनकी पत्नी संजना गणेशन ने मजेदार कमेंट किया है. उन्होंने हंसने वाला इमोजी शेयर करते हुए लिखा, ”क्या आप यह करने के लिए इतनी दूर जापान गए थे?” इसपर बुमराह ने मजेदार जवाब दिया. भारतीय तेज गेंदबाज ने हंसने वाले इमोजी के साथ लिखा, ”अगर तुम इस तकिए को मांगोगी तब भी मैं इसे तुम्हें नहीं देने वाला.”

भारत कब खेलेगा अपना पहला मुकाबला

बता दें, जसप्रीत बुमराह एशियन गेम्स में भारतीय स्क्वॉड का हिस्सा हैं. इस इवेंट में टीम इंडिया मेंस क्रिकेट में अपना पहला मुकाबला 28 सितंबर को खेलेगी. यह क्वार्टर फाइनल मुकाबला होगा. हालांकि इस मुकाबले में भारत का सामना किस टीम से होगा यह अब तक तय नहीं हुआ है. एशियन गेम्स में टीम इंडिया डिफेंडिंग चैंपियन है. ऐसे में इस बार भी भारत की नजर शानदार प्रदर्शन कर गोल्ड जीतने में होगी.

Exit mobile version