जसप्रीत बुमराह ने टेस्ट क्रिकेट में रचा इतिहास, भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बने 10वें गेंदबाज

Jasprit Bumrah Test Wickets Record: टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में ही इतिहास रच दिया है. वेलिंगटन में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में टॉम ब्लंडेल को आउट कर उन्होंने अपना 237वां टेस्ट विकेट लिया. इस विकेट के साथ ही वह भारत के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले 10वें गेंदबाज बन गए हैं.

ज़रूर पढ़ें