Vistaar NEWS

कितनी संपत्ति के मालिक हैं जसप्रीत बुमराह? नेटवर्थ जानकर उड़ जाएंगे होश

Jasprit Bumrah

जसप्रीत बुमराह

Jasprit Bumrah: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह श्रीलंका के खिलाफ आगामी दो मैचों की टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं. इंजरी के चलते बुमराह इस सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे. मैदान पर अपनी घातक गेंदबाजी से बल्लेबाजों को परेशान करने वाले बुमराह कमाई के मामले में भी किसी से कम नहीं हैं. तीनों फॉर्मैट में भारत के सबसे भरोसेमंद गेंदबाजों में से एक बुमराह ने क्रिकेट के दम पर करोड़ों रुपये की संपत्ति बनाई है.

कितनी संपत्ति के मालिक हैं जसप्रीत बुमराह?

टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की कमाई का सबसे बड़ा हिस्सा बीसीसीआई के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट, आईपीएल, ब्रांड एंडोर्समेंट और मैच फीस से आता है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बुमराह की कुल नेटवर्थ लगभग 60 करोड़ रुपये के आसपास बताई जा रही है. लगातार शानदार प्रदर्शन के चलते उनकी ब्रांड वैल्यू भी बढ़ी है.

यह भी पढ़ें: क्या प्रीति जिंटा को डेट कर रहे थे ब्रेट ली? सालों बाद क्रिकेटर ने तोड़ी चुप्पी, बताया पूरा सच

सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से कमाते हैं करोड़ों

जसप्रीत बुमराह बीसीसीआई के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की लिस्ट में A+ ग्रेड में शामिल हैं. इस ग्रेड में शामिल खिलाड़ियों को बोर्ड की ओर से सालाना 7 करोड़ रुपये सैलरी के रुप में दिए जाते हैं. बता दें, मौजूदा साल की नई कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट अभी जारी नहीं की गई है. इसके अलावा मैच फीस अलग दी जाती है. बीसीसीआई हर फॉर्मैट में खिलाड़ियों को अलग-अलग मैच फीस देता है. ऐसे में बुमराह को एक टेस्ट मैच खेलने के लिए 15 लाख, 1 वनडे मैच के लिए 7 लाख और 1 टी20 इंटरनेशनल मैच के लिए 3 लाख रुपये मिलते हैं.

ब्रांड एडोर्समेंट से करते हैं करोड़ों की कमाई

क्रिकेट के अलावा बुमराह कई बड़े ब्रांड्स का एड भी करते हैं. विज्ञापनों और एडोर्समेंट से वह हर साल करोड़ों रुपये की अतिरिक्त कमाई करते हैं. यही वजह है कि मैदान से बाहर भी उनकी कमाई लगातार बढ़ती जा रही है.

Exit mobile version