Vistaar NEWS

FIFA WC 2026: घर बैठे मुफ्त में कैसे और कहां देखें फीफा वर्ल्ड कप के मुकाबले? जानें लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी डिटेल्स

FIFA WC 2026

फीफा वर्ल्ड कप 2026

FIFA WC 2026: फुटबॉल के सबसे बड़े महाकुंभ फीफा वर्ल्ड कप 2026 का इंतजार दुनियाभर के करोड़ों प्रशंसक कर रहे हैं. अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको की संयुक्त मेजबानी में होने वाले इस टूर्नामेंट का आगाज 11 जून से होगा. हालांकि, भारतीय समयानुसार पहला मैच 12 जून को खेला जाएगा. यह टूर्नामेंट कई मायनों में खास है क्योंकि पहली बार इसमें 48 टीमें खिताब के लिए जंग करेंगी. इस वर्ल्ड कप को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. ऐसे में आइए जानते हैं फीफा वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले आप कब और कहां फ्री में लाइव देख सकते हैं.

कब और कितने बजे शुरू होगा फीफा वर्ल्ड कप 2026?

फीफा वर्ल्ड कप 2026 का पहला मुकाबला 11 जून को मैक्सिको और साउथ अफ्रीका के बीच मैक्सिको सिटी स्टेडियम में खेला जाएगा. भारतीय समयानुसार यह मैच 12 जून को 12:30 बजे शुरू होगा. फीफा वर्ल्ड कप 2026 में 48 टीमें हिस्सा लेंगी, जिनके बीच कुल 104 मुकाबले खेले जाएंगे. इस टूर्नामेंट में 12 जून से 28 जून तक ग्रुप स्टेज मुकाबले खेले जाएंगे.

यह भी पढ़ें: FIFA World Cup में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी को कितनी मिलती है इनामी राशि? जानें

भारत में कितने बजे शुरू होंगे मैच?

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले भारत में अलग-अलग समय पर खेले जाएंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक यह मैच रात 10:30 बजे, रात 12:30 बजे, रात 1:30 बजे से 2:30 बजे तक, सुबह 3:20 बजे से 6:30 बजे तक और सुबह 7:30 बजे से 10:30 बजे तक मुकाबले खेले जानें हैं.

कहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग?

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले भारत में नए लॉन्च हुए Unite8 स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव टेलीकास्ट होगा. भारतीय फैंस टीवी पर Unite8 स्पोर्ट्स के चैनलों में अलग-अलग भाषा में इस मैच को लाइव देख सकते हैं. इसके अलावा फैंस ‘Zee5’ ऐप और वेबसाइट पर फीफा वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबलों की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकेंगे, जिसके लिए आपको सब्सक्रिप्शन लेना होगा. इसके अलावा भारत में फैंस फीफा वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबलें DD Sports पर लाइव देख सकते हैं. वो भी बिल्कुल फ्री.

Exit mobile version