FIFA World Cup में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी को कितनी मिलती है इनामी राशि? जानें
फीफा वर्ल्ड कप
FIFA World Cup: फीफा वर्ल्ड कप दुनिया का सबसे प्रतिष्ठित फुटबॉल टूर्नामेंट माना जाता है. फीफा वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 12 जून से होने जा रही है. इस बार यह टूर्नामेंट मैक्सिको, यूएसए और कनाडा की संयुक्त मेजबानी में खेला जाएगा. इसी कड़ी में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि वर्ल्ड कप के एक सीजन में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी को इमानी राशि के रूप में क्या मिलता है. आइए जानते हैं…
सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी को क्या मिलता है?
बता दें, फीफा वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी को इनाम के रूप में गोल्डन बूट की ट्रॉफी दी जाती है. इसके अलावा फीफा के ओर से किसी भी तरह की प्राइज मनी गोल्डन बूट जीतने वाले खिलाड़ी को नहीं मिलती है. हालांकि गोल्डन बूट की ही कीमत काफी ज्यादा मानी जाती है. इस बूट पर सोने की परत चढ़ाई जाती है, जिसका वजन करीब 1 किलोग्राम होता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बूट की कीमत करीब 3 से 4 करोड़ रुपये के बीच होती है. हालांकि फीफा की तरफ से इस बूट की कीमत को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है.
यह भी पढ़ें: FIFA World Cup 2026 में क्या आखिरी बार भिड़ेंगे मेसी-रोनाल्डो? जानें कब हो सकती है दोनों की टक्कर
पिछले सीजन किसने जीता था गोल्डन बूट?
फीफा वर्ल्ड कप 2022 के सीजन में सबसे ज्यादा गोल फ्रांस के किलीयन एम्बाप्पे ने किया थे, जिसके चलते उन्होंने गोल्डन बूट जीता था. उस सीजन उन्होंने सबसे ज्यादा 8 गोल किए थे. अर्जेंटीना के खिलाफ फाइनल में उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए हैट्रिक ली थी. इस लिस्ट में अर्जेंटीना के दिग्गज लियोनल मेसी दूसरे नंबर पर हैं, जिन्होंने 7 गोल करके सिल्वर बूट अपने नाम किया था.
पहली बार 3 देशों में मेजबानी
इस बार फीफा वर्ल्ड कप 2026 कई मायनों में सबसे बड़ा और अहम माना जा रहा है. यह पहला मौका है जब तीन देश टूर्नामेंट की संयुक्त मेजबानी कर रहे हैं. इन तीनों देशों में मैक्सिको, यूएसए और कनाडा शामिल है. इसके अलावा पहली बार इस टूर्नामेंट में 48 टीमें हिस्सा ले रही हैं. पिचले सीजन 32 टीमों ने फीफा वर्ल्ड कप में हिस्सा लिया था.