शादी के बाद पहली बार वृंदावन पहुंचे कुलदीप यादव, बांके बिहारी के दर्शन कर अर्पित किए 56 भोग
कुलदीप यादव
Kuldeep Yadav: भारतीय स्टार स्पिनर और चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव शादी के बाद अपनी पत्नी वंशिका चड्ढा के साथ धार्मिक यात्रा में निकल पड़े हैं. हाल ही में कपल शादी के बाद पहली बार वृंदावन पहुंचे, जहां दोनों ने भक्ति और आस्था के साथ विश्व प्रसिद्ध बांके बिहारी लाल के दर्शन किए.
वृंदावन पहुंचे कुलदीप-वंशिका
दरअसल भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव बीते दिन मंगलवार को पत्नी वंशिका के साथ शादी के बाद पहली बार वृंदावन पहुंचे. रिपोर्ट्स के मुताबिक कपल मंगलवार शाम 7:30 बजे मंदिर पहुंचे और करीब 25 मिनट तक मंदिर में रहे और शांतिपूर्ण अंदाज में पूजा-अर्चना की.
मथुरा वृंदावन: भारतीय क्रिकेट टीम के स्पिनर बॉलर कुलदीप यादव पत्नी संग बांके बिहारी मंदिर पहुंचे, नवविवाहित जीवन की शुरुआत भगवान के आशीर्वाद से की।
— Roshan Kumar Journalist (@cameraman_r) March 25, 2026
कुलदीप यादव ने बांके बिहारी मंदिर में किए दर्शन, सेवायत ने माला, दुपट्टा और प्रसाद देकर किया स्वागत।#KuldeepYadav #Mathura… pic.twitter.com/qZkdkdvFtn
यह भी पढ़ें: कौन हैं ग्वालियर की अनुष्का शर्मा? टीम इंडिया में मिला पहली बार मौका, साउथ अफ्रीका सीरीज में मचाएंगी तहलका
अर्पित करे 56 भोग
मंदिर में दर्शन के दौरान भारतीय क्रिकेटर और उनकी पत्नी वंशिका ने भगवान की देहरी पर इत्र सेवा की और बांके बिहारी को श्रद्धा भाव के साथ 56 भोग अर्पित किए. हिंदू परंपरा के अनुसार 56 भोग का बेहद खास महत्व है, जिसमें भगवान को 56 प्रकार के व्यंजनों का प्रसाद लगाया जाता है.
गुप्त रखी यात्रा
खास बात यह कि कुलदीप की यह यात्रा बेहद ही निजी और गोपनीय रखी गई थी. मंदिर परिसर के सेवायत शैलेन्द्र गोस्वामी के मुताबिक, कुलदीप ने पहले ही सूचना को सार्वजनिक न करने का अनुरोध किया था, जिससे दर्शन में कोई बाधा न आए.
मसूरी में रचाई थी शादी
टीम इंडिया के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव ने हाल ही में 14 मार्च को अपनी बचपन की दोस्त वंशिका चड्ढा से मसूरी में शादी रचाई थी. शादी में क्रिकेट जगत के कई दिग्गज शामिल हुए थे. इसके बाद दोनों ने 17 मार्च को लखनऊ में ग्रेंड रिसेप्शन दिया था, जिसमें क्रिकेट जगत से लेकर कई दिग्गज नेताओं की मौजूदगी दर्ज हुई थी. इस दौरान उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री और सपा प्रमुख अखिलेश यादव कपल को आशीर्वाद देने पहुंचे थे.