LA28 Olympics: ICC ने क्रिकेट क्वालिफिकेशन के नियमों का किया ऐलान, जानें भारत को कैसे मिलेगी डायरेक्ट एंट्री
लॉस एंजिलियस ओलंपिक 2028
LA28 Olympics: लॉस एंजिलियस ओलंपिक 2028 में 128 साल बाद क्रिकेट की वापसी होने जा रही है. इसी कड़ी में आईसीसी और इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी ने सोमवार 29 जून को इवेंट के लिए क्वालिफिकेशन के नियम का आधिकारिक ऐलान कर दिया है. आईसीसी ने बयान जारी कर बताया कि ओलंपिक में मेंस और वुमेंस दोनों कैटेगरी में 6-6 टीमें हिस्सा लेंगी.
कब और किस फॉर्मैट में होंगे क्रिकेट मैच?
लॉस एंजिलियस ओलंपिक 2028 में क्रिकेट मुकाबले 22 से 29 जुलाई 2028 के बीच खेले जाएंगे. ये मैच टी20 फॉर्मैट में खले जाएंगे. वहीं, टूर्नामेंट का फाइनल 29 जुलाई को खेला जाएगा. इंटरनेशनल ओलंपिक कमिटी के मुताबिक, मेंस कैटेगरी में चार महाद्वीपों की आईसीसी टी20 रैंकिंग में टॉप टीमों को सीधे ओलंपिक का टिकट मिल जाएगा.
The International Cricket Council (ICC) and the International Olympic Committee (IOC) have today confirmed the qualification pathway for cricket’s return to the Olympic Games at LA28, including the introduction of the first-ever ICC Olympics Qualifier.
— ANI (@ANI) June 29, 2026
Six nations will compete… pic.twitter.com/7t6mgLVvOM
भारत को मिलेगी डायरेक्ट एंट्री?
हर इवेंट के लिए 5 क्वालिफिकेशन जगह आईसीसी के मौजूदा टूर्नामेंट्स और टी20 रैंकिंग के आधार पर तय की जाएगी. रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके लिए 31 दिसंबर 2026 की आईसीसी टी20 रैंकिंग को आधार बनाया जाएगा. एशिया, यूरोप, अफ्रीका और ओशियानिया से एक-एक टीम सीधे क्वालिफाई करेगी. मौजूदा रैंकिंग को देखें तो एशिया से (भारत), अफ्रीका से (साउथ अफ्रीका), यूरोप से (इंग्लैंड) और ओशियानिया से (ऑस्ट्रेलिया) को डायरेक्ट एंट्री मिलेगी. बता दें, ओलंपिक में इंग्लैंड की जगह गेट ब्रिटेन की टीम खेलेगी, जिसमें इंग्लैंड, वेल्स और आयरलैंड के खिलाड़ी शामिल होंगे.
कैसे होगा छठे स्थान का फैसला?
इसके अलावा एक स्थान मेजबान अमरीका के लिए आरक्षित रहेगा. हालांकि मेजबान देश को तभी क्वालिफिकेशन मिलेगा, जब वह आईसीसी मेंस टी20 रैंकिंग में टॉप-15 टीमों के अंडर रहेगा. वहीं आखिरी और छठे स्थान का फैसला नए आईसीसी ओलंपिक क्वालिफिकेशन से होगा जो 2027 में होगा