कौन हैं रणजीत बजाज? जिन्होंने विराट कोहली की फिटनेस पर उठाए सवाल, बोले- 13 साल के बच्चे भी उन्हें Yo-Yo टेस्ट में हरा देंगे

Ranjit Bajaj: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली अपनी बेहतरीन फिटनेस के लिए दुनियाभर में मशहूर हैं. हालांकि इस बार उनकी फिटनेस से जुड़ा एक ऐसा बयान सामने आया है, जिसने खेल जगत में एक नई बहस छेड़ दी है.
Ranjit Bajaj or Virat Kohli

रणजीत बजाज और विराट कोहली

Ranjit Bajaj: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली अपनी बेहतरीन फिटनेस के लिए दुनियाभर में मशहूर हैं. हालांकि इस बार उनकी फिटनेस से जुड़ा एक ऐसा बयान सामने आया है, जिसने खेल जगत में एक नई बहस छेड़ दी है. हाल ही में भारतीय फुटबॉल कोच रणजीत बजाज ने एक पॉडकास्ट में दावा किया है कि उनकी एकेडमी के अंडर 13 टीम के बच्चों का योयो टेस्ट स्कोर विराट कोहली से बेहतर है. आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला और रणजीत बजाज ने ऐसा क्यों कहां?

रणजीत बजाज ने विराट कोहली की फिटनेस पर क्या कहा?

दरअसल रणजीत बजाज एक फुटबॉल कोच हैं और वह मिनर्वा नाम की एक एकेडमी चलाते हैं. हाल ही में एक पॉडकास्ट में उन्होंने विराट कोहली की फिटनेस पर बातचीत करते हुए एक ऐसा बयान दे दिया जिससे खेल जगह में नई बहस छिड़ गई. अपने बयान में बजाज ने कहा, ‘मेरे सभी अंडर 13 खिलाड़ी विराट कोहली से बेहतर Yo-Yo टेस्ट में स्कोर करते हैं. मैं खुलेआम चैलेंज दे रहा हूं कि मेरे अंडर-15 के खिलाड़ी विराट कोहली को आसानी से पीछे कर सकते हैं.’

यह भी पढ़ें: IND vs ENG 1st T20I: कब, कहां और कैसे देखें भारत-इंग्लैंड का पहला टी20 मैच? जानें लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी डिटेल्स

क्या है विराट कोहली का Yo-Yo टेस्ट स्कोर?

रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली का Yo-Yo टेस्ट स्कोर 21.6 बताया जा रहा है. यह स्कोर कोहली ने 36 साल की उम्र में हासिल किया था. साल 2018-19 में विराट का यह स्कोर 19 के आसपास था लेकिन बढ़ती उम्र के साथ उनकी फिटनेस और बेहतर होती जा रही है. हालांकि फुटबालर्स और हॉकी खिलाड़ियों का यो-यो 6 टेस्ट इससे बेहतर ही होता है. बता दें, फुटबॉल और हॉकी के एलीट खिलाड़ी अक्सर Yo-Yo टेस्ट में 21 से 23 का स्कोर हासिल करते हैं.

कौन हैं रणजीत बजाज?

बता दें, रणजीत बजाज भारतीय फुटबॉल के ग्रासरूट और यूथ डेवलपमेंट पर काम करते हैं. वह मिनर्वा एकेडमी के डायरेक्टर हैं. रणजीत खुद एक पूर्व अंडर 19 फुटबॉलर रह चुके हैं. इसके अलावा वो रिएलिटी शो रोडीज के पहले सीजन में हिस्सा ले चुके हैं.

विराट कोहली की फिटनेस पर बयान देने के बाद रणजीत बजाज को काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है. फैंस उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं. किंग कोहली के फैंस का मानना है कि कोहली 37 साल की उम्र में भी इतनी बेहतरीन फिटनेस के मालिक हैं उन्हें बच्चों से क्यों कंपेयर किया जा रहा है.

ज़रूर पढ़ें