Vistaar NEWS

FIFA WC 2026: लियोनेल मेसी ने रचा इतिहास, फीफा वर्ल्ड कप में दागे सबसे ज्यादा गोल

Lionel Messi

लियोनेल मेसी

Lionel Messi: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना का शानदार प्रदर्शन जारी है. बीते दिन सोमवार 22 जून को डलास स्टेडियम में खेले गए ग्रुप J मैच में उन्होंने ऑस्ट्रिया को 2-0 से हरा दिया. इस जीत के साथ मेसी की टीम ने राउंड ऑफ 32 में अपनी जगह पक्की कर ली है. इसी के साथ अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी ने फुटबॉल वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा गोल दागने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.

वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा गोल दागने वाले खिलाड़ी बने मेसी

अर्जेंटीना और ऑस्ट्रिया के बीच खेले गए इस मैच में लियोनेल मेसी ने शानदार खेल दिखाते हुए दो गोल दाग कर कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2 गोल करते हुए मेसी फुटबॉल वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा व्यक्तिगत गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने फीफा वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा 18 गोल दागने का रिकॉर्ड बनाया है.

यह भी पढ़ें: FIFA WC 2026 में टूटा 68 साल पुराना रिकॉर्ड, 33 मैचों में ही पूरे हुए 100 गोल

पेनल्टी किक में गोल दागने से चूके

ऑस्ट्रिया के खिलाफ इस मैच में अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर ने पहले हाफ की शुरुआत में पेनल्टी किक में गोल दागने से चूकने के बावजूद 38वें मिनट में गोल दागकर अपनी टीम को बढ़त दिलाई और फिर मैच खत्म होने से कुछ सेकंड पहले एक्स्ट्रा टाइम में एक और गोल करने अर्जेंटीना ने अपनी जीत पक्की कर ली. यह फीफा वर्ल्ड कप में मेसी का 18वां और इस संस्करण का पांचवां गोल था.

ऐसा करने वाले बने तीसरे खिलाड़ी

बता दें, लियोनेल मेसी ने न केवल टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा गोल करने करने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है, बल्कि वे लगातार छह वर्ल्ड कप मैचों में गोल करने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं. उनसे पहले फ्रांस के जस्ट फोंटेन और ब्राजील के जाइरजिन्हो ने यह कारनामा किया था.

वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा गोल करने का रिकॉर्ड जर्मनी के मिरोस्लाव क्लोज के नाम दर्ज था, जिन्होंने फुटबॉल वर्ल्ड कप में 16 गोल किए थे. अब मेसी से उन्हें पीछे छोड़कर सबसे ज्यादा गोल का रिकॉर्ड का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.

Exit mobile version