Vistaar NEWS

LSGvsRCB: कौन हैं लखनऊ के पेसर प्रिंस यादव, जिन्होंने किंग कोहली को किया क्लीन बोल्ड, आसान नहीं था यहां तक का सफर

LSGvsRCB

विराट कोहली, प्रिंस यादव

LSGvsRCB: लखनऊ के इकाना स्टेडियम में गुरूवार 7 मई 2026 को लखनऊ और आरसीबी के बीच शानदार मुकाबला खेला गया. इस मैच में लखनऊ ने आरसीबी को 9 रनों से हरा दिया. इस मैच में सबसे ज्यादा चौंकाने वाले पल वो था जब विराट कोहली शून्य पर आउट हो कर पवेलियन लौट गए. विराट की खासियत है कि वो एक बार क्रीज पर पैर जमा लें तो उन्हें आउट करना बहुत मुश्किल हो जाता है.

हर गेंदबाज का सपना

ऐसे में हर गेंदबाज का सपना होता है कि वह विराट कोहली का विकेट जरूर लें. लखनऊ सुपर जायंट्स के प्रिंस यादव ने ये कारनाम कर दिखाया. प्रिंस विकेट तो लिया ही साथ ही विराट कोहली को क्रीज पर टिकने भी नहीं दिया. प्रिंस की दूसरी ही गेंद पर विराट कोहली अपना विकेट गंवा बैठे और शून्य रन पर पवेलियन वापस लौट गए.

प्रिंस यादव की खतरनाक स्पीड

प्रिंस यादव अपनी खतरनाक स्पीड के लिए पहचाने जाते हैं. विराट कोहली को जिस गेंद पर उन्होंने आउट किया, वह प्रिंस ने 140.4 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से फेंकी. विराट का विकेट लेने के बाद प्रिंस जोशीले अंदाज में उछलने लगे. उन्होंने आसमान की ओर देखते हुए इस ऐतिहासिक क्षण के लिए भगवान का भी धन्यवाद किया.

प्रिंस को कब मिली पहचान

प्रिंस यादव का जन्म 12 दिसंबर 2001 में हुआ था. दाएं हाथ के ऑलराउंडर प्रिंस अभी 24 साल के है. प्रिंस को क्रिकेट जगत में पहली बड़ी पहचान दिल्ली प्रीमियर लीग (DPL 2024) के पहले सीजन से मिली. इस टूर्नामेंट में प्रिस पांचवे नंबर के सफल गेंदबाज थे. जहां उन्होंने 10 मैचों में 13 विकेट चटकाए थे. प्रिंस की सबसे बड़ी ताकत उनकी रफ्तार है. प्रिंस नियमित तौर पर 140-145 किमी की गति से गेंदबाजी कर लेने हैं.

आसान नहीं था आईपीएल तक का सफर

प्रिंस का आईपीएल तक का सफर आसान नहीं था. फर्स्ट-क्लास क्रिकेट (लाल गेंद) में उन्हें ज्यादा अनुभव नहीं है और 2 मैचों में उनके नाम केवल एक विकेट है, लेकिन अब तक 14 लिस्ट-ए मैचों में 29 विकेट झटके हैं और 30 टी20 मुकाबलों में 35 विकेट उनके नाम दर्ज हैं. इसी प्रदर्शन को देखते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स ने उन पर भरोषा जताया था.

ये भी पढे़ं- बड़वानी में घायल को अस्पताल पहुंचाने के बाद 2 राहगीर आपस में भिड़े, राहवीर योजना के 25 हजार पर किया दावा

Exit mobile version