Eknath Shinde Met Virat Kohli: भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज और महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की लंदन में खास मुलाकात हुई. शिंदे इन दिनों लंदन के दो दिवसीय दौरे पर है जहां उन्हें ब्रिटेश संसद के हाउस ऑफ लॉर्ड्स में कॉमनवेल्थ पब्लिक लीडरशिप रिकग्रिशन सहित अन्य पुरस्कारों से सम्मानित किया गया. इसी बीच उन्होंने विराट कोहली से मुलाकात की. दोनों की मुलाकात की वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आई है.
लंदन में विराट-शिंदे की मुलाकात
विराट कोहली से मुलाकात के बाद महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने एएनआई से बात करते हुए उनकी जमकर तारीफ की. इस दौरान शिंदे ने बताया कि जब भारतीय क्रिकेटर को पता चला कि मैं यहां आया हूं, तो वे मुझसे मिलने आ गए. मुझे उनसे मिलकर बहुत खुशी हुई. वह इतने बड़े क्रिकेटर होने के बावजूद काफी डाउन टू अर्थ हैं. एकनाथ शिंदे ने बताया कि वह पहले भी विराट कोहली से मिल चुके हैं, लेकिन आज दोनों के बीच सीधी बातचीत हुई.
लंदन में विराट कोहली ने महाराष्ट्र के डिप्टी CM एकनाथ शिंदे से की मुलाकात #ViratKohli #EknathShinde #London #IndianCricket #CricketNews https://t.co/pLhuv5Mxw1
— Vistaar News (@VistaarNews) September 11, 2026
यह भी पढ़ें: टीवी डेब्यू से पहले रोहित शर्मा की मस्ती, श्रेयस अय्यर संग ‘कोई शहरी बाबू’ पर फिर लगाए ठुमके, VIDEO वायरल
दोनों के बीच क्या हुई बातचीत?
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने बताया कि विराट कोहली से इस मुलाकात के दौरान उन्होंने महाराष्ट्र में चल रही जनकल्याण की योजनाओं के बारे उन्हें जानकारी दी. इस दौरान दोनों ने राज्य में हो रहे विकास और आबड़े निर्माण कामों पर भी चर्चा की. इसके अलावा शिंदे ने मुंबई एयरपोर्ट के पास बन रहे ‘थर्ड मुंबई’, अटल सेतु, बालासाहेब ठाकरे समृद्धि महामार्ग, तटीय सड़क और मेट्रो परियोजनाओं का जिक्र भी किया. इसके अलावा दोनों के बीच स्कूलों और स्वास्थ व्यवस्थाओं से जुड़े कामों पर भी बात हुई.
कब एक्शन में नजर आएंगे विराट कोहली?
क्रिकेट की बात करें तो किंग कोहली जल्द ही टीम इंडिया की जर्सी में एक बार फिर नजर आने वाले हैं. सितंबर के आखिर में वेस्टइंडीज की टीम भारत दौरे पर आ रही है, इस दौरान दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेले जाएगी. इस आगामी सीरीज में किंग कोहली खेलते नजर आ सकते हैं. इस सीरीज का पहला मुकाबला 27 सितंबर को तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा.
