Vistaar NEWS

IPL से महेंद्र स‍िंह धोनी का संन्यास, चेन्नई सुपर किंग्स के साथ शुरू हुआ नया चैप्‍टर

dhoni

महेंद्र स‍िंह धोनी

Dhoni Retires: चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी IPL 2027 में बतौर खिलाड़ी नजर नहीं आएंगे. टीम ने उन्‍हें बतौर मेंटर अनाउंस कर दिया है. मतलब यह कि धोनी अब क्रीज के बाहर से ही चेन्नई की कमान संभालते नजर आएंगे. चेन्नई सुपर किंग्स फ्रेंचाइजी ने धोनी के संन्यास की जारी फैंस को सोशल मीडिया के जरिए दी है.

चेन्नई सुपर किंग्स ने इस बात की जानकारी अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर दी है. टीम ने लिखा कि ऐसे खिलाड़ी जो जीवन में बस एक बार मिलते हैं. अब वे एक नई भूमिका में नजर आएंगे. एक ऐसा रिश्ता जो हमेशा कायम रहेगा. महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई सुपर किंग्स के टीम मेंटर बन गए हैं.

आगे लिखा कि अनगिनत जीत, मुश्किल दौर और ऐसी यादें जो हमेशा हमारे दिलों में रहेंगी. इन सबके बीच, एमएस शुरुआत से ही हमारे सफर का अहम हिस्सा रहे हैं. हमें जीत दिलाने से लेकर सुपर किंग्स की अगली पीढ़ी का मार्गदर्शन करने तक, ‘थाला’ हमेशा हमारी पहचान का हिस्सा रहेंगे. चेन्नई हमेशा उनका घर रहेगा.

CSK के फैसले के बाद फैंस को लगा झटका

धोनी के फैंस को उम्‍मीद थी कि एक बार फ‍िर धोनी साल 2027 के आईपीएल में मैदान पर नजर आएंगे. यही वजह है कि सभी को 17 नवंबर का इंतजार था. सोशल मीडिया पर फैंस इसी बात की कामना कर रहे थे कि बस एक और आईपीएल थाला खेलते नजर आएंगे. लेकिन, फैंस को निराशा हाथ लगी है. आधिकारिक तौर पर यह तय हो गया है कि अब महेंद्र स‍िंह धोनी बतौर CSK के प्लेयर मैदान पर नजर नहीं आएंगे.

धोनी के ब‍िना CSK नहीं- श्रीनिवासन

CSK के मालिक एन श्रीनिवासन ने धोनी के रिटायरमेंट पर कहा कि ये खिलाड़ी हमेशा हमारी टीम चेन्नई का हिस्सा रहेगा. धोनी का घर हमेशा चेन्नई ही रहेगा.धोनी के बिना CSK नहीं है. लगभग दो दशकों से हम एक-दूसरे के साथ चले हैं और आगे बढ़े हैं.

आगे लिखा कि हर जीत के बीच हमारा र‍िश्‍ता हमेशा मजबूत हुआ है. हमारा र‍िश्‍ता मजबूत होने की एक वजह यह भी है कि हम  इरादों पर सवाल नहीं उठाते. साल 2008 में धोनी को सीएसके में जोड़ना हमारा सबसे अच्छा फैसला था. 

Exit mobile version