Vistaar NEWS

RCB कप्तान रजत पाटीदार को बड़ा सम्मान, मिली मानद डॉकरेट की उपाधि

Rajat Patidar

रजत पाटीदार

Rajat Patidar: भारतीय क्रिकेटर और आईपीएल फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के कप्तान रजत पाटीदार के नाम और उपलब्धि जुड़ गई है. आईपीएल में अपनी टीम को लगातार दूसरी बार चैंपियन बनाने के बाद अब पाटीदार को एक और बड़ा सम्मन मिल गया है. मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई छगनभाई पटेल ने उन्हें मानद डॉकरेट की उपाधि से सम्मानित किया है.

रजत पाटीदार को मिलीमानद डॉकरेट की उपाधि

33 वर्षीय भारतीय क्रिकेटर और आरसीबी कप्तान रजत पाटीदार ने इस सम्मान समारोह की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की. इस खास मौके पर पाटीदार ट्रेडिशनल कुर्ता पायजामे में नजर आए. रजत ने मैजेंटा रंग का कुर्ता और सफेद पायजामा पहन रखा था, साथ ही उनके कंधे पर ब्लू सेरेमोनियल स्टोल था. अपनी तस्वीर शेयर करते हुए पाटीदार ने कैप्शन में लिखा,’गर्व और कृतज्ञता पल. मध्य प्रदेश के माननीय राज्यपाल से मानद डॉक्टरेट प्राप्त करना सम्मान की बात है. यह ऐसी उपलब्धि है जिसे मैं हमेशा संजोकर रखूंगा.”

यह भी पढ़ें: जोस बटलर ने रचा इतिहास, इंग्लैंड के लिए 10 हजार रन बनाने वाले बने पहले बल्लेबाज

RCB को दिलाए लगातार 2 खिताब

रजत पाटीदार ने 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू को पहला आईपीएल खिताब दिला कर 18 साल का सूखा खत्म किया था. इसके बाद उन्होंने आईपीएल 2026 के फाइनल में गुजरात को हराकर लगातार दूसरी बार आरसीबी को चैंपियन बनाया था. इसी के साथ पाटीदार आईपीएल में लगातार दो सीजन में खिताब जीतने वाले तीसरे कप्तान बन गए हैं.

कप्तानी में किया शानदार प्रदर्शन

कप्तान के रूप में टीम की जिम्मेदारी संभालते हुए रजत पाटीदार ने बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने आईपीएल 2026 के सीजन में कुल 14 पारियों में 501 रन बनाए और आरसीबी को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई. आईपीएल 2026 में उन्होंने 5 अर्धशतक भी जड़े.इस दौरान उनका औसत 41.75 और स्ट्राइक रेट 192.69 का रहा.

Exit mobile version