13 छक्के, 8 चौके…रजत पाटीदार ने बल्ले से काटा गदर, 41 गेंदों में शतक जड़ रचा इतिहास
रजत पाटीदार
Rajat Patidar 41 Ball Century: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के दूसरे राउंड के मुकाबले में मध्य प्रदेश के कप्तान रजत पाटीदार ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से इतिहास रच दिया है. असम के खिलाफ खेले गए इस मैच में पाटीदार ने 48 गेंदों में नाबाद 135 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली. उनकी इस पारी में 8 चौके ऑयर 13 छक्के शामिल रहे. इस दौरान उन्होंने 41 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया. इस धमाकेदार प्रदर्शन के साथ रजत पाटीदार सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मध्य प्रदेश के लिए शतक जड़ने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं.
न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर में खेले गए इस मुकाबले में रजत पाटीदार की शतकीय पारी के बदौलत मध्य प्रदेश ने 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 250 रन बनाए. जवाब में असम की पूरी टीम 119 रनों पर ही ढेर हो गई और एमपी ने यह मुकाबला 131 रनों से अपने नाम कर लिया.
जड़ा T20 करियर का दूसरा शतक
मध्य प्रदेश के कप्तान रजत पाटीदार का यह टी20 करियर का दूसरा शतक है. टी20 क्रिकेट में उन्होंने अपना पहला शतक 25 मई 2022 को आईपीएल के एलिमिनेटर मुकाबले में जड़ा था. आरसीबी के ओर से खेलते हुए उस मैच में उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 54 गेंदों पर नाबाद 112 रनों की पारी खेली थी. वह आईपीएल के सबसे खतरनाक मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज रहे हैं.
A late flourish, and an explosive century for Rajat Patidar! 💥 https://t.co/y9yBGsAHoz
— Cricbuzz (@cricbuzz) November 16, 2026
पहले मैच में बनाए थे 36 रन
इससे पहले सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के पहले मुकाबले में पाटीदार ने 29 गेंदों पर नाबाद 36 रनों की पारी खेलकर अपनी टीम को 5 विकेट से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी. बताते चले असम के खिलाफ शानदार शतकीय पारी जड़ने से पहले रजत पाटीदार ने 19 नवंबर से दोहा में शुरू होने वाले एसीसी राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए भारतीय स्क्वॉड से अपना नाम वापस ले लिया था. उन्होंने बीसीसीआई को बताया था कि अपनी इंजरी मैनेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वो फिलहाल 50 ओवरों के फॉर्मैट में चयन के लिए उपलब्ध नहीं हैं.



