Vistaar NEWS

अभिषेक पोरेल को बड़ा झटका, खारिज हुई जमानत याचिका, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए

Abhishek Porel

अभिषेक पोरेल

Abhishek Porel: आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलने वाले और बंगाल के विकेटकीपर बल्लेबाज अभिषेक पोरेल को कोर्ट से बड़ा झटका लगा है. शुक्रवार 14 अगस्त को चिनसुरा कोर्ट ने क्रिकेटर को शादी का झांसा देकर यौन संबंध बनाने के आरोप से जुड़े मामले में जमानत देने से इनकार कर दिया है. साथ ही कोर्ट ने अभिषेक को 14 दिनों की न्यायनिक हिरासत में भेज दिया है.

पुलिस हिरासत में भेजे गए थे अभिषेक पोरेल

दरअसल बंगाल के इस क्रिकेटर पर एक छात्रा ने शादी का वादा करके कथित तौर पर यौन संबंध बनाने का आरोप लगाया है, जिसके बाद मोगरा पुलिस ने अभिषेक पोरेल को उनके घर से गिरफ्तार किया था. पोरेल को इस मामले में 11 अगस्त को अदालत में पेश किया गया था. जहां उन्हें तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया था. पुलिस हिरासत की अवधि पूरी होने के बाद उन्हें दोबारा कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायनिक हिरासत में भेज दिया गया है.

यह भी पढ़ें: घर पर यूट्यूब के लिए वीडियो रिकॉर्ड कर रहे थे आर अश्विन, तभी दरवाजे पर आ गई पुलिस, जानें फिर क्या हुआ

क्या है पूरा मामला?

यह मामला 23 जून से चल रही जांच से जुड़ा हुआ है. कर्नाटक की एक मेडिकल छात्रा ने मोगरा पुलिस थाने में अभिषेक पोरेल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. छात्रा ने क्रिकेटर पर आरोप लगाया था कि वे लगभग साढ़े तीन साल से रिश्ते में थे और शादी करने की योजना बना रहे थे. महिला ने यह भी आरोप लगाया कि दोनों ने एक साथ विदेश यात्रा भी की थी, लेकिन अब में पोरेल ने इस रिश्ते से इनकार कर दिया. सूत्रों के मुताबिक करीब 18 महीने पहले दोनों के बीच विवाद हुआ था जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा था लेकिन उस समय एफआईआर दर्ज नहीं की गई थी.

कलकत्ता हाई कोर्ट ने गिरफ्तारी के दिए थे आदेश

शिकायत दर्ज होने के बाद पीड़िता ने कलकत्ता हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया जिसके बाद कोर्ट ने पुलिस को अभिषेक पोरेल को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए. बता दें, क्रिकेटर पर बलात्कार के आरोप के अलावा आपराधिक धमकी और अन्य अपराधों के आरोप भी शामिल है. हालांकि क्रिकेटर ने पहले अपने ऊपर लगे आरोपों से इनकार किया था.

Exit mobile version