जेल से बाहर आएगा ये खिलाड़ी, रेप केस में पुलिस ने किया था गिरफ्तार
अभिषेक पोरेल
Abhishek Porel Gets Bail: आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज अभिषेक पोरेल को कथित तौर पर रेप के आरोप में बड़ी राहत मिली है. बंगाल के इस क्रिकेटर को करीब 36 दिन बाद बेल मिल गई है. रिपोर्ट के मुताबिक अभिषेक को चुचुड़ा कोर्ट ने जमानत दे दी है. बता दें, पोरेल को कर्नाटक की एक मेडिकल छात्रा द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के बाद 11 अगस्त को गिरफ्तार किया गया था.
छात्रा ने लगाए थे गंभीर आरोप
दरअसल अभिषेक पोरेल पर कर्नाटक की मेडिकल छात्रा ने आरोप लगाया था कि क्रिकेटर लगभग साढ़े तीन साल तक उनके साथ रिलेशनशिप में था और शादी का झांसा दिया. छात्रा ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि अपने रिलेशनशिप के दौरान वे क्रिकेटर के साथ विदेश यात्रा पर भी गई थी, लेकिन बाद में पोरेल ने उनके शादी करने से इंकार कर दिया, जिसके कारण उन्हें पुलिस का रुख करना पड़ा.
यह भी पढ़ें: कब और कहां देखें भारत बनाम जापान T20 इंटरनेशनल मैच की लाइव स्ट्रीमिंग, जानें डिटेल्स
मोगरा पुलिस स्टेशन में दर्ज हुआ था मामला
बता दें, इसी साल 23 जून को कर्नाटक की एक मेडिकल छात्रा ने मोगरा पुलिस थाने में अभिषेक पोरेल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. क्रिकेट पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 69, 311, 318 के साथ आईटी अधिनियम की धारा 66, 72 के तहत मामला दर्ज किया गया था. रिपोर्ट्स के मुताबिक पोरेल के खिलाफ मामला दर्ज होने से पहले ही दोनों के बीच विवाद हुआ था. हालांकि उस दौरान मामला पुलिस तक नहीं पहुंचा था.
हाई कोर्ट ने दिए थे गिरफ्तारी के आदेश
मोगरा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराने के बाद पीड़िता ने कोलकाता हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था, जिसके बाद कोर्ट ने पुलिस को अभिषेक पोरेल को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का आदेश दिया था. क्रिकेटर पर रेप के आरोप के अलावा आपराधिक घमकी और समेत अन्य अपराधों के आरोप भी शामिल है.
अभिषेक पोरेल क्रिकेट करियर
23 साल के भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज अभिषेक पोरेल डॉमेस्टिक क्रिकेट में बंगाल की ओर से खेलते हैं. उन्होंने अब तक 32 फर्स्ट क्लास मैचों की 50 पारियों में 1408 रन बनाए. लिस्ट ए क्रिकेट में खेली गई 21 पारियों में उन्होंने 833 रन बनाए हैं, वहीं टी20 क्रिकेट की 59 पारियों में उनके नाम 1590 रन दर्ज हैं. साल 2023 में पोरेल ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए अपना आईपीएल डेब्यू किया था.