Vistaar NEWS

IPL 2026 के बीच दिल्ली कैपिटल्स की चमकी किस्मत! मैच विनर खिलाड़ी की वापसी को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट

Mitchell Starc

मिचेल स्टार्क

IPL 2026: आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स का प्रदर्शन अब तक मिला जुला रहा है. अब तक खेले गए 6 मैचों में उन्हें 3 में जीत, तो 3 में हार का सामना करना पड़ा है. इन सब के बीच दिल्ली की टीम के लिए एक खुशखबरी सामने आई है. टीम के स्टार तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने आईपीएल खेलने की मंजूरी दे दी है, जिसके बाद वह जल्द ही दिल्ली की टीम से जुड़ेंगे.

जल्द दिल्ली में शामिल होगा ये मैच विनर खिलाड़ी

दरअसल ऑस्ट्रेलिया के स्टार तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क लंबे समय से कंधे और कोहनी की चोट के चलते क्रिकेट के मैदान से बाहर थे, जिसके कारण उन्हें आईपीएल 2026 के कुछ मैच मिस करने पड़े. दिल्ली के फैंस लंबे समय से आईपीएल में उनकी वापसी की राह देख रहे हैं. इन सब के बीच स्टार्क अब पूरे तरीके से फिट हो गए हैं और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने उन्हें खेलने की मंजूरी दे दी है. रिपोर्ट्स के मुताबिक यह घातक तेज गेंदबाज जल्द ही दिल्ली कैपिटल्स के साथ जुड़ सकता है.

यह भी पढ़ें: ऋषभ पंत ने लपका IPL 2026 का सबसे हैरतअंगेज कैच, संजीव गोयनका का रिएक्शन वायरल

किस टीम के खिलाफ करेंगे वापसी?

रिपोर्ट्स के मुताबिक मिचेल स्टार्क 1 मई को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैदान पर उतर सकते हैं. क्रिकेट डॉट कॉम ऑस्ट्रेलिया के मुताबिक, स्टार्क अब बिल्कुल फिट हैं और भारत में अभ्यास कर सीधे मैच खेलने की तैयारी में जुटेंगे. सब कुछ अगर योजना के हिसाब से रहा, तो राजस्थान के खिलाफ वह प्लेइंग 11 का हिस्सा बन सकते हैं. स्टार्क की वापसी दिल्ली के लिए एक टर्निंग पॉइंट साबित हो सकती है.

कुछ ऐसा रहा आईपीएल करियर

36 वर्षीय कंगारू तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क के आईपीएल करियर की बात करें, तो साल 2014 में उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के लिए डेब्यू किया था. स्टार्क ने आईपीएल में अब तक कुल 52 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने कुल 65 विकेट झटके हैं.

Exit mobile version