ऋषभ पंत ने लपका IPL 2026 का सबसे हैरतअंगेज कैच, संजीव गोयनका का रिएक्शन वायरल

Rishabh Pant: आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले गए मुकाबलेमीन मोहम्मद शमी और ऋषभ पंत की जोड़ी ने मैदान पर वो कर दिखाया जिसकी किसी को भी उम्मीद नहीं थी.
Rishabh Pant

ऋषभ पंत

Rishabh Pant: आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले गए मुकाबलेमीन मोहम्मद शमी और ऋषभ पंत की जोड़ी ने मैदान पर वो कर दिखाया जिसकी किसी को भी उम्मीद नहीं थी. शमी की धारदार गेंदबाजी के बीच पंत ने यशस्वी जायसवाल का हवा में उड़कर एक हाथ से शानदार कैच लपक लिया, पंत के इस कैच ने सबको हैरान कर दिया.

जायसवाल ने शमी के ओवर में जड़े 3 चौके

राजस्थान रॉयल्स की पारी के दौरान तीसरा ओवर मोहम्मद शमी डालने आए. इस ओवर की शुरुआत राजस्थान के लिए शानदार रही, जब यशस्वी जायसवाल ने शमी की पहली तीन गेंदों पर लगातार तीन चौके जड़ दिए. इस दौरान जायसवाल शनदार लय में नजर आ रहे थे और उनकी आक्रामक बल्लेबाजी से लखनऊ खेमे में हलचल मच गई थी.

यह भी पढ़ें: लगातार दूसरे मैच में फ्लॉप हुए वैभव सूर्यवंशी, KKR के बाद LSG के खिलाफ भी सस्ते में आउट

पंत ने लपका शानदार कैच

हालांकि तीन चौके खाने के बाद तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने शानदार वापसी की और इस ओवर की पांचवीं गेंद पर रणनीति बदली और तेज बाउंसर डाली जिस पर जायसवाल ने हुक शॉट खेलने की कोशिश की.गेंद बल्ले का किनारा लेकर पीछे गई, जहां विकेटकीपर ऋषभ पंत ने हवा में उछलकर एक हाथ से शानदार कैच लपक लिया, जिसे देख कर हर कोई हैरान रह गया.

संजीव गोयनका का रिएक्शन वायरल

जायसवाल को आउट करने के बाद क्रीज पर ध्रुव जुरेल आए, जिन्हें मोहम्मद शमी ने संभालने का मौका नहीं दिया और अगली ही गेंद पर उन्हें अपना शिकार बनाकर पवेलियन भेज दिया. विकेट के पीछे पंत ने एक और बेहतरीन कैच पकड़ा, जबकि एक ही ओवर में शमी के दो विकेट देखकर लखनऊ के मालिक संजीव गोयनका इमोशनल नजर आए. गोयनका का ये रिएक्शन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

ज़रूर पढ़ें