Vistaar NEWS

विनेश फोगाट भी नहीं कर पाईं जो कमाल, मनीषा भानवाला ने वो कर दिखाया, बनीं वर्ल्ड चैंपियन

manisha bhanwala and vinesh fogat

मनीषा भानवाला और विनेश फोगाट

Manisha Bhanwala Win Gold: भारतीय महिला कुश्ती से एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है. देश की पहलवान मनीषा भानवाला ने वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप में गोल्ड जीतकर इतिहास रच दिया है. वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप के 59 किग्रो फाइनल में मनीषा ने अमेरिका की एबिगेल नेट को 8-6 से हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज कर गोल्ड पर कब्जा किया. इस जीत के साथ मनीषा सीनियर वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली महिला पहलवान बन गई हैं.

0-6 से पिछड़ने के बाद की शानदार वापसी

मुकाबले की बात करें, तो एक समय मनीषा भानवाला 0-6 से पीछाड़ रही थी, लेकिन उन्होंने शानदार वापसी की और भारत के लिए गोल्ड जीतकर इतिहास रच दिया. इस जीत के साथ मनीषा ने भारतीय कुश्ती में महिला विश्व चैंपियन के गोल्ड का लंबा इंतजार खत्म कर दिया है. वह वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला रेसलर बन गई हैं.

ऐसा करने वाली बनी दूसरी भारतीय

मनीषा भानवाला दिग्गज पहलवान सुशील कुमार के बाद वर्ल्ड चैंपियनशिप का खिताब जीतने वाली दूसरी भारतीय रेसलर बन गई हैं. सुशील ने साल 2010 में पुरुषों के 66 किग्रो फाइनल शानदार प्रदर्शन कर भारत के लिए गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचा था. इस जीत के साथ सुशील वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप में गोल्ड जीतने वाले पहले भारतीय बने थे. अब करीब 16 साल बाद मनीषा भानवाला वर्ल्ड चैंपियन बनी हैं.

विनेश फोगाट भी नहीं कर पाईं थी ये कमाल

भारतीय स्टार पहलवान विनेश फोगाट भी कभी वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप में भारत के लिए गोल्ड नहीं जीत सकी हैं. हालांकि अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर उन्होंने कुश्ती चैंपियनशिप में भारत के लिए दो कांस्य पदक जरूर जीते हैं. इसी के साथ विनेश वर्ल्ड चैंपियनशिप में एक से ज्यादा पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बनीं हैं.

यह भी पढ़ें: चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंचा भारत, जापान को हराकर लगाई जीत की हैट्रिक

Exit mobile version