Manjot Kalra: भारत को 2018 में अंडर-19 वर्ल्ड कप जिताने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व क्रिकेटर मनजोत कालरा अब एक बड़े विवाद में फंस गए हैं. श्रीलंका की स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक कालरा पर एक खिलाड़ी को मैच फिक्सिंग के लिए उकसाने का आरोप है, जिसके चलते पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है. बता दें, मनजोत हाल ही में लंका प्रीमियर लीग फ्रेंचाइजी जाफना किंग्स के सह-मालिक बने थे.
न्यायिक हिरासत में भेजे गए मनजोत कालरा
पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक मनजोत कालरा की गिरफ्तार के बाद उन्हें मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया, जहां अदालत ने उन्हें 31 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. इस मामले में एक और भारतीय नागरिक युवराज पुष्प को भी गिरफ्तार किया गया है. कोर्ट ने उन्हें भी न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए हैं.
🚨 BIG UPDATE 🚨
— Vipin Tiwari (@Vipintiwari952) July 17, 2026
2019: Manjot Kalra was banned after being found guilty of age fraud, he later announced his retirement from cricket.
2026: Manjot Kalra has been arrested by Sri Lankan police over an alleged match-fixing approach involving a player. pic.twitter.com/HJv8CMA85E
यह भी पढ़ें: पीवी सिंधु ने रचा इतिहास, जापान ओपन के फाइनल में पहली बार मारी एंट्री, सेमीफाइनल में ओलंपिक चैंपियन को हराया
भारत को जीताया था वर्ल्ड कप
27 साल के पूर्व भारतीय क्रिकेटर मनजोत कालरा और भारतीय टेस्ट, वनडे टीम के मौजूदा कप्तान शुभमन गिल एक साथ खेल चुके हैं. दोनों 2018 आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे. इस टूर्नामेंट के फाइनल में कालरा ने 101 रन की नाबाद पारी खेलकर भारत को खिताब जीताने में अहम भूमिका निभाई थी.
पहले भी लग चुके आरोप
यह पहला मौका नहीं हैं जब मनजोत कालरा किसी विवाद में घिरे हैं. इससे पहले भी उनपर गंभीर आरोप लग चुके हैं. साल 2020 में उम्र में फर्जीवाड़े के मामले में दिल्ली और जिला क्रिकेट संघ के तत्कालीन लोकपाल ने मनजोत कालरा को दो साल के लिए किसी भी ऐज कैटेगरी के टूर्नामेंट में खेलने से सस्पेंड कर दिया था.
