पीवी सिंधु ने रचा इतिहास, जापान ओपन के फाइनल में पहली बार मारी एंट्री, सेमीफाइनल में ओलंपिक चैंपियन को हराया
पीवी सिंधु
PV Sindhu: भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधु ने शनिवार को जापान ओपन 2026 के विमेंस सिंगल्स के सेमीफाइनल में इतिहास रच दिया है. 31 साल की इस खिलाड़ी ने ओलंपिक चैंपियन और दुनिया की चौथे नंबर की खिलाड़ी चेन युफेई को हराकर फाइनल में एंट्री कर ली है. इस जीत के साथ सिंधु ने चीन की चेन युफेई के खिलाफ 5 मैचों से चले आ रहे हार के सिलसिले को भी खत्म कर दिया है. अब फाइनल में उनका सामना जापान की अकाने यामागुची से होगा.
पहली बार जापान ओपन के फाइनल में बनाई जगह
भारतीय स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु अपने करियर में पहली बार जापान ओपन के फाइनल में पहुंची हैं. इससे पहले वह कभी भी इस टूर्नामेंट के फाइनल तक नहीं पहुंची थी. 18 जुलाई शनिवार को खेले गए विमेंस सिंगल्स के सेमीफाइनल में सिंधु ने चेन युफेई को 21-19, 15-10 से हराया. मैच के दौरान युफेई हैमस्ट्रिंग चोट के कारण यह मैच पूरा नहीं खेल सकीं और बीच मैच ही उन्हें कोर्ट छोड़कर जाना पड़ा.
🚨 INTO THE FINALS
— BAI Media (@BAI_Media) July 18, 2026
PV Sindhu defeats Chen Yufei at Japan Open to reach one step away from the title 💪🏽
🎥: BWFpic.twitter.com/OFEga4aZVO
यह भी पढ़ें: कौन है ‘मिस्ट्री गर्ल’, जिसके साथ नजर आए वैभव सूर्यवंशी? वायरल हुई तस्वीर
कुछ ऐसा रहा मैच
सिंधु और युफेई के बीच खेले गए सेमीफाइनल मैच में भारतीय खिलाड़ी की शुरुआत आसान नहीं रही. चेन युफेई ने शुरुआती बढ़त हासिल कर ली थी, लेकिन फिर पीवी सिंधु ने शानदार वापसी करते हुए 4 अंक जीत लिए और स्कोर 10-5 कर दिया. ब्रेक तक सिंधु ने बढ़त बनाई रखी. इसके बाद ओलंपिक चैंपियन चेन युफेई ने वापसी की कोशिश की और एक समय पर स्कोर 19-19 की बराबरी पर पहुंच गया. इसके बाद सिंधु ने लगातार 2 अंक लेकर पहला गेम 21-19 से अपने नाम कर लिया.
दूसरे गेम में सिंधु ने आक्रामक शुरुआत करते हुए 11-7 की बढ़त हासिल कर ली. ब्रेक के बाद भारतीय खिलाड़ी ने अपनी लय बरकरार रखी. वहीं, दूसरी ओर युफेई हैमस्ट्रिंग चोट से जूझती नजर आई और 15-10 के स्कोर पर उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा.