Vistaar NEWS

IND vs ZIM: तीसरे टी20 में पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने दूसरे खिलाड़ी

Mayank Yadav

मयंक यादव

Mayank Yadav: भारत और जिम्बाब्वे के बीच खेले गए तीसरे टी20 मैच में एक बार फिर भारतीय तेज गेंदबाज मयंक यादव का कहर देखने को मिला है. इस मैच में उन्होंने पहले ही ओवर की पहली गेंद पर ब्रायन बैनेट का विकेट लेकर ऐतिहासिक कीर्तिमान स्थापित किया. इस खास कारनामे के साथ मयंक ने भुवनेश्वर कुमार की खास लिस्ट में जगह बना ली है.

ऐसा करने वाले बने दूसरे गेंदबाज

जिम्बाब्वे की पारी के दौरान पहले ही ओवर की पहली गेंद पर ब्रायन बैनेट का विकेट लेकर भारतीय तेज गेंदबाज मयंक यादव ने इतिहास रच दिया है. वह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत के ऐसे दूसरे गेंदबाज बन गए हैं, जिन्होंने तीन बार पारी की पहली गेंद पर विकेट लिया. बता दें, मयंक ने जिम्बाब्वे के खिलाफ इस सीरीज में ही 2 बार पहली ही गेंद परटी विकेट लिया.

यह भी पढ़ें: IND vs ZIM: जिम्बाब्वे दौरे पर अभिषेक शर्मा का बुरा हाल, बना दिया शर्मनाक रिकॉर्ड

मयंक यादव ने भुवनेश्वर कुमार की बराबरी

मयंक यादव ने पहली गेंद में विकेट लेने के मामले में स्विंग के किंग कहे जाने वाले भुवनेश्वर कुमार की बराबरी कर ली है. टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा बार पहली गेंद पर विकेट लेने के मामले में अब मयंक यादव ने भुवनेश्वर कुमार की बराबरी कर ली है. भुवी ने अपने पूरे करियर में 3 बार यह कारनामा किया है. अब मयंक यादव ने भी 3 बार पारी की पहली गेंद ओर विकेट लेकर यह कारनामा कर दिखाया है.

टी20I में पारी की पहली गेंद पर विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज

टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा बार पहली गेंद पर विकेट लेने का रिकॉर्ड भुवनेश्वर कुमार के नाम दर्ज है. उन्होंने 3 बार यह कारनामा किया. इसके बाद इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर मयंक यादव का नाम आता है, जिन्होंने भी 3 बार यह कारनामा किया. इस लिस्ट में तीसरा नाम स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या का है, जिन्होंने 2 बार पहली गेंद पर विकेट लिया. इस लिस्ट में चौथा नाम तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह का है. उन्होंने भी टी20 इंटरनेशनल में 2 बार पहली ही गेंद पर विकेट लिए हैं.

Exit mobile version