Vistaar NEWS

MI vs RCB: मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीत के बाद भी RCB को लगा तगड़ा झटका, BCCI ने कोच पर ठोका जुर्माना

Andy Flower

एंडी फ्लावर

MI vs RCB: आईपीएल 2026 का 54वां मुकाबला बीते दिन रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया. इस मैच में बेंगलुरू ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुंबई को 2 विकेट्स से हरा दिया है. हालांकि मुंबई के खिलाफ जीत दर्ज करने के बाद भी आरसीबी को तगड़ा झटका लगा है. टीम के हेड कोच एंडी फ्लावर पर उनकी मैच फीस का 15% जुर्माना लगाया गया है.

एंडी फ्लावर पर लगा जुर्माना

दरअसल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के हेड कोच एंडी फ्लावर पर रविवार (10 मई) को रायपुर में मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गए मैच के दौरान आईपीएल 2026 आचार संहिता के स्तर 1 का उल्लंघन करने के लिए उनकी मैच फीस का 15% जुर्माना लगाया गया है.

यह भी पढ़ें: RCB vs MI: लगातार दूसरे मैच में नहीं खुला विराट कोहली का खाता, दीपक चाहर ने पहली बॉल पर किया चलता

क्या है पूरा मामला?

दरअसल मुंबई इंडियंस की ओर से 17 वां ओवर अल्लाह गजनफर डालने आए थे और इस ओवर की दूसरी गेंद पर बल्लेबाजी कर रहे कुणाल पंड्या ने लेग साइड में शॉट खेला. कुणाल के इस शॉट को नमन धीर ने लपक लिया और उसे वापस मैदान में फेंक दिया. इस दौरान पास में ही खाड़े तिलक वर्मा ये कैच नहीं लपक पाए और कुणाल आउट होने से बच गए. थर्ड अंपायर ने रिप्ले में चेक किया और पाया कि नमन ने सही तरीके से गेंद को मैदान के अंदर फेंका था और जब गेंद उनके हाथ में थी, तब वे न तो बाउंड्री रॉप्स के संपर्क में आए और न ही इसके आगे गए. इसी वजह से थर्ड अंपायर ने आरसीबी को कोई रन नहीं दिया गया.

थर्ड अंपायर के इस फैसले से आरसीबी के हेड कोच एंडी फ्लावर नाराज दिखे और वो विराट कोहली के साथ फोर्थ अंपायर के पास गए और उनसे बहस करने लगे. इस दौरान उन्होंने अंपायर को अपशब्द भी कहे.

IPL ने जारी किया बयान

आईपीएल द्वारा जारी किए गए बयान में कहा गया है कि फ्लावर ने आचार संहिता के अनुच्छेद 2.3 का उल्लंघन किया है, जो मैच के दौरान स्पष्ट रूप से अभद्र भाषा का प्रयोग” से संबंधित है. यह घटना आरसीबी के रन चेज के 17.2 ओवर में घटी, जब फ्लावर चौथे अंपायर से तीखी बहस में उलझे हुए थे.

Exit mobile version