RCB vs MI: लगातार दूसरे मैच में नहीं खुला विराट कोहली का खाता, दीपक चाहर ने पहली बॉल पर किया चलता

RCB vs MI: रायपुर में विराट कोहली के चौके-छक्के देखने के लिए फैंस की भारी भीड़ उमड़ी थी, लेकिन उनके हाथ निराशा लगी. विराट कोहली मुंबई इंडियंस के खिलाफ खाता नहीं खोल पाए हैं
virat kohli

विराट कोहली

Virat Kohli Duck: 10 अप्रैल 2026 को रायपुर में मुंबई और आरसीबी के बीच मुकाबला खेला गया. इस मैच में विराट कोहली के चौके-छक्के देखने के लिए फैंस की भारी भीड़ उमड़ी थी, लेकिन उनके हाथ निराशा लगी. विराट कोहली मुंबई इंडियंस के खिलाफ खाता नहीं खोल पाए हैं. रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में विराट अपनी पारी की पहली ही गेंद पर आउट हो गए.

इससे पहले भी एलएसजी के साथ खेले गए मुकाबले में भी विराट कोहली शून्य पर आउट हो गए थे. लगातार दूसरी बार डक पर आउट होने से विराट को फैंस निराश हैं. मुंबई के खिलाफ मुकाबले में कोहली ने दीपक चाहर के खिलाफ विराट ने गेंद को ड्राइव करने की कोशिश की, गेंद में विराट की उम्मीद से ज्यादा उछाल थी. उन्होंने शॉट खेला लेकिन टाइमिंग ठीक से नहीं हुई. गेंद मिड ऑफ पर राज बावा के हाथों में चली गई.

मुंबई के खिलाफ भी नहीं बने रन

एलएसजी के खिलाफ शून्य पर आउट होने के बाद फैंस को उम्मीद थी कि मुंबई के खिलाफ विराट कोहली के बल्ले से रन देखने का मौका मिलेगा. लेकिन ऐसा नहीं हुआ और इस बार भी कोहली शून्य पर आउट हो गए. लखनऊ वाले मैच की बात करें तो तेज गेंदबाज प्रिंस यादव ने विराट को बोल्ड किया था. एक समय विराट कोहली के पास ऑरेंज कैप था लेकिन अब वह 377 रनों के साथ 10वें नंबर पर पहुंच गए हैं.

आईपीएल इतिहास में यह सिर्फ दूसरा मौका

आईपीएल इतिहास में यह सिर्फ दूसरा ही मौका है जब विराट कोहली लगातार दो मैचों में जीरो पर आउट हुए हैं। इससे पहले 2022 सीजन में ऐसा हुआ था.

ये भी पढ़ें: दमोह कलेक्ट्रेट में कलेक्टर की ही जासूसी कर डाली! सीक्रेट बातें की जा रही थीं लीक; 3 कर्मचारियों पर गिरी गाज

ज़रूर पढ़ें