Vistaar NEWS

हॉकी टीम के दिग्गज खिलाड़ी के घर चोरी, ओलंपिक गोल्ड मेडल और लाखों का समान ले गए चोर

Indian hockey player M M Somaiya

पूर्व हॉकी कप्तान एमएम सोमैया

Olympic Gold Medal Stolen: भारतीय हॉकी टीम एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीत चुकी है और एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंच चुकी है. वहीं दूसरी तरफ भारतीय हॉकी टीम के दिग्गज खिलाड़ी के घर चोरी की घटना भी सामने आई है. इस घटना चोर खिलाड़ी के घर से लाखों रुपये का सामना उड़ा ले गए. सबसे हैरानी वाली बात तो ये कि चोरों ने खिलाड़ी को मिला ओलंपिक गोल्ड मेडल भी नहीं छोड़ा. वह भी चुरा ले गए.

पूर्व हॉकी कप्तान एमएम सोमैया के घर चोरी

भारतीय पुरुष हॉकी टीम के पूर्व कप्तान एमएम सोमैया के घर में चोरी की घटना सामने आई है. जानकारी के मुताबिक, बेंगलुरु के न्यू थिप्पासंद्रा इलाके में सोमैया के घर में बीती 28 अक्टूबर की सुबह चोरों ने सेंध लगाई और कई कीमती सामान ले गए. इस घटना में चोरों ने कैश के अलावा जो सबसे कीमती चीज चोरी की वह है खिलाड़ी को ओलंपिक में मिला गोल्ड मेडल.

1980 में जीता था गोल्ड मेडल

मॉस्को ओलंपिक गेम्स 1980 में भारतीय टीम ने गोल्ड मेडल जीता था, जो ओलंपिक में भारत का फिलहाल आखिरी गोल्ड है. 67 साल के सोमैया ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि “28 अक्टूबर, 2026 को सुबह करीब 7.15 बजे, मेरे पड़ोसी ने देखा कि मेरे घर का दरवाजा खुला है और मुझे चोरी की आशंका के बारे में बताया.”

सीसीटीवी फुटेज में क्या दिखा?

जब घटना के दिन का सीसीटीवी फुटेज देखा गया तो दो लोग आधीरात करीब 2 बजकर 34 मिनट दरवाजा तोड़कर उनके घर में घुसे और कीमती सामान चुरा ले गए. सोमैया और उनका परिवार उस दिन घर पर नहीं थे. पुलिस ने बताया है कि ओलंपिक गोल्ड मैडल के अलावा तीन अन्य अंतरराष्ट्रीय मेडल, सोने-चांदी की ज्वेलरी और 30,000 रुपये नकद भी चोरी हुए हैं.

क्या-क्या हुआ चोरी?

इनके अलावा 72 ग्राम के दो सोने के सिक्के, आठ ग्राम का एक और सोने का सिक्का, 10 ग्राम का सोने का कंगन, 144 ग्राम के चांदी के कप, 200 ग्राम की छह चांदी की चम्मच, 80 ग्राम का एक चांदी का बर्तन और 30,000 रुपये नकद शामिल हैं. कुल मिलाकर करीब साढ़े 3 लाख रुपये कीमत के मेडल, सामान और कैश चोरी किया गया है.

यह भी पढ़ें: शुभमन गिल के लिए अपने ही देश के खिलाड़ी से भिड़ गई थी पाकिस्तानी फैन, फिर भारतीय खिलाड़ी ने तोड़ दिया दिल

Exit mobile version