Asian Games 2026: भारतीय हॉकी टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक, साउथ कोरिया को 8-2 से रौंदा
इंडियन हॉकी टीम
Indian Hockey Team: जापान के आइची-नागोया में जारी एशियन गेम्स 2026 में भारतीय मेंस हॉकी टीम का दबदबा साफ देखने को मिल रहा है. भारतीय टीम ने ग्रुप लेवल के अपने तीसरे मुकाबले में चार बार की चैंपियन साउथ कोरिया को 8-2 से हराकर जीत की हैट्रिक लगा ली है. इंडोनेशिया और बांग्लादेश को बुरी तरह पछाड़ने के बाद अब भारतीय हॉकी टीम ने साउथ कोरिया को भी हरा दिया है. भारत की ओर से अभिषेक और दिलप्रीत सिंह ने 2-2 गोल दागे.
भारत ने शुरुआत में ही बनाई बढ़त
गुरुवार 24 सितंबर को भारत और साउथ कोरिया के बीच खेले गए इस मुकाबले में भारतीय हॉकी टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक तेवर दिखाए. मैच के चौथे मिनट में शिलानंद लाकड़ा ने शानदार गोल करके टीम का खाता खुलवाया. इसके बाद भारतीय टीम ने लगातार गोल दागे. सुखजीत सिंह ने मुकाबले के नौवें मिनट में गोल किया, इसके बाद 11वें मिनट में कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने 11वें मिनट में गोलपोस्ट में गोल करे भारत को शुरुआती 11 मिनट में 3-0 की बढ़त दिला दी.
From the opening whistle to the final hooter, the Indian Men’s Team put on a commanding display to beat South Korea 8-2 in their third match of the Asian Games 2026 campaign. It’s India’s best result ever against the South Koreans in Asian Games history.🏑💪 Three wins from three, relive the best moments from the action! 📸🇮🇳 #HockeyIndia #IndiaKaGame #AsianGames2026 #AichiNagoya2026
— Hockey India (@TheHockeyIndia) September 24, 2026
यह भी पढ़ें: कभी चलाया करता था UBER कैब, अब एशियन गेम्स में जीता मेडल, कौन हैं सलमान खान?
दिलप्रीत सिंह- अभिषेक ने किए 2-2 गोल
भारत के लगातार आक्रामक तेवर के सामने साउथ कोरिया को संभलने का मौका नहीं मिला. मुकाबले के 14वें मिनट में अभिषेक ने भारत के लिए चौथा गोल किया. खिलाड़ियों के दमदार प्रदर्शन की बदौलत भारतीय टीम ने पहले क्वार्टर में ही मुकाबले में पूरी तरह से अपनी पकड़ बना ली थी. दूसरे क्वार्टर में भी भारत ने अपना आक्रामक खेल जारी रखा. दिलप्रीत सिंह ने 26वें मिनट में गोल दागकर भारत की बढ़त 5-0 कर दी. इसके बाद 32वें मिनट में दिलप्रीत ने एक और गोल किया. वहीं, 38वें मिनट में अभिषेक ने अपना दूसरा गोल दागकर भारतीय टीम को 7-0 की बढ़त दिला दी.
कोरिया की वापसी की कोशिश
भारत के हाथों सात गोल से पिछड़ने के बाद दबाव भारी स्थिति में साउथ कोरिया ने वापसी की कोशिश की. मैच के 42वें मिनट में किम जाएहो ने गोल करके सोरिया का खाता खोला. इसके बाद 52वें मिनट में साउथ कोरिया की ओर से दूसरा गोल किया गया, लेकिन तब तक मुकाबला भारत के हाथ में आ चुका था. मैच के आखिरी मिनट में राजिंदर सिंह ने एक और गोल करके भारत को यह मुकाबला 8-2 से जीतवा दिया.