Mohammed Siraj: भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों श्रीलंका दौरे पर है, जहां दोनों टीमों के बीच 15 अगस्त से दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है. इस आगामी टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम कोलंबो में श्रीलंका क्रिकेट XI के खिलाफ तीन दिवसीय वॉर्म-अप मैच खेल रही है. इस मुकाबले के पहले दिन टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज अपने नए लुक के चलते सुर्खियों में बने हुए हैं. हर तरफ उनके इस नए लुक की चर्चा हो रही है.
श्रीलंका में नए लुक में नजर आए सिराज
दरअसल 7 अगस्त से भारत और श्रीलंका क्रिकेट XI के बीच कोलंबो के एनसीसी ग्राउंड में तीन दिवसीय प्रैक्टिस मैच खेला जा रहा है. इस मुकाबले के पहले दिन जब टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज मैदान पर उतरे तो उनके नए हेयरस्टाइल ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया. सिराज हाल ही में घुंघराले बालों में नजर आए, जिन्हें उन्होंने हाइलाइट्स कर रखा है. टेस्ट जर्सी के साथ सिराज बिल्कुल नए लुक में नजर आए. सिराज अक्सर अपने लुक में बदलाव करते रहते हैं. ऐसे में श्रीलंका दौरे पर उनका नया अंदाज एक बार फिर देखने को मिला है.
DSP Siraj in new looks. 😄 pic.twitter.com/r5xiVlXOCv
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) August 7, 2026
यह भी पढ़ें: IND vs SL: श्रीलंका में वॉर्मअप मैच से बाहर हुए शुभमन गिल, केएल राहुल बने कप्तान
घर के बाहर कितने विकेट ले चुके हैं मोहम्मद सिराज
टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज घर के भर अब तक कुल 26 मैच खेल हुए हैं, जिसकी 49 पारियों में उन्होंने 99 विकेट चटकाए हैं. विदेशी धरती पर उनका बेस्ट प्रदर्शन 6/15 का रहा. सिराज श्रीलंका में पहली बार कोई टेस्ट सीरीज खेलते नजर आएंगे. उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 5 बार 5 विकेट हॉल लिया. ये सभी 5 विकेट हॉल उन्होंने विदेशी धरती पर ही लिए हैं.
कुछ ऐसा रहा टेस्ट करियर
मोहम्मद सिराज ने साल 2020 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना पहला टेस्ट मैच खेला था. इस फॉर्मैट में वह अब तक कुल 46 मुकाबले खेल चुके हैं, जिसकी 86 पारियों में उन्होंने 140 विकेट झटके हैं. सिराज ने अपने टेस्ट करियर में सबसे ज्यादा 50 विकेट इंग्लैंड के खिलाफ चटकाए हैं.
