MS Dhoni IPL Records: आईपीएल इतिहास में कई महान खिलाड़ी आए और गए, लेकिन महेंद्र सिंह धोनी जैसा खिलाड़ी शायद ही दूसरा कोई देखने को मिले. कप्तानी से लेकर विकेटकीपिंग और फिनिशिंग तक, धोनी ने कई ऐसे रिकॉर्ड्स बनाए हैं जिन्हें तोड़ना आज भी बेहद मुश्किल माना जाता है. चेन्नई सुपर किंग्स को पांच बार चैंपियन बनाने वाले ‘कैप्टन कूल’ ने आईपीएल इतिहास में कई ऐसे कीर्तिमान रचे हैं जो उन्हें फैंस की नजरों में आईपीएल का सबसे बड़ा आइकॉन बनाते हैं. इसी कड़ी में आज हम आपको धोनी के उन 7 रिकॉर्ड के बारे में बताने जा रहे हैं, जो अब भी अटूट है…
MS Dhoni के 7 अटूट रिकॉर्ड
1. बतौर कप्तान खेले सबसे ज्यादा मैच
महेंद्र सिंह धोनी के नाम आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा मैचों में कप्तानी का रिकॉर्ड दर्ज है. उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स और राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स की कप्तानी करते हुए 235 मैच खेले हैं. धोनी ने आईपीएल में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा मैचों में टीम का नेतृत्व किया है.
यह भी पढ़ें: क्या चेपॉक में आज आखिरी बार CSK की जर्सी में नजर आएंगे MS Dhoni? अश्विन का बयान वायरल, संन्यास की अटकले तेज
2. विकेटकीपिंग में धोनी का दबदबा
विकेटकीपिंग में भी एमएस धोनी का दबदबा साफ नजर आता है. वह आईपीएल इतिहास के पहले ऐसे विकेटकीपर बने जिन्होंने 200 से ज्यादा शिकार किए. उन्होंने 278 मैचों में विकेटकीपिंग करते हुए 205 शिकार किए हैं. जिसमें 158 कैच और 47 स्टंपिंग शामिल है.
3. बतौर कप्तान जड़ा जीत का शतक
एमएस धोनी ने आईपीएल में अपनी कप्तानी में टीम को 100 से ज्यादा मैच जिताएं हैं. आईपीएल इतिहास में ऐसा करने वाले वह इकलौते बल्लेबाज हैं. बतौर कप्तान माही ने अब 136 मैच जीते हैं.
4. फिनिशर के तौर पर बिखेरा जलवा
महेंद्र सिंह धोनी आखिरी ओवर के बादशाह माने जाते हैं और इसी के चलते उन्हें फिनिशर का टैग दिया गया है. बता दें, माही ने 112 पारियों में आखिरी ओवर (20वें ओवर) में बल्लेबाजी करते हुए 844 रन बना कर हर किसी को हैरान कर दिया है.
5. आखिरी ओवर में जड़े सबसे ज्यादा सिक्स
एमएस धोनी के नाम आखिरी 6 गेंदों पर सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का रिकॉर्ड दर्ज है. 20वें ओवर में उन्होंने 844 रन जड़े. जिसमें 72 छक्के और 56 चौके शामिल हैं.
6. शतक के बिना सबसे ज्यादा रन
आईपीएल इतिहास में धोनी के नाम बिना शतक के सबसे ज्यादा रन बनाने का खास रिकॉर्ड दर्ज है. 278 मैचों में उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 38.30 की औसत और 137.45 के स्ट्राइक रेट से 5,439 रन बनाए हैं.
7. एक ही टीम के लिए जीते 100 से ज्यादा मैच
चन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के नाम एक ही टीम के लिए कप्तान के रूप में 100 से ज्यादा मैच जीतने का विश्व रिकॉर्ड दर्ज है. उन्होंने यह खास रिकॉर्ड सीएसके के लिए दर्ज किया है. चेन्नई के लिए 221 मैचों में कप्तानी करते हुए उन्होंने 131 मैचों में जीत हासिल की.
