क्या चेपॉक में आज आखिरी बार CSK की जर्सी में नजर आएंगे MS Dhoni? अश्विन का बयान वायरल, संन्यास की अटकले तेज

MS Dhoni: चेन्नई सुपर किंग्स को आज अपने घरेलू मैदान पर इस सीजन का आखिरी मुकाबला खेलना है. इस मैच में उनके सामने सनराइजर्स हैदराबाद की चुनौती होगी.
MS Dhoni

महेंद्र सिंह धोनी

MS Dhoni: चेन्नई सुपर किंग्स को आज अपने घरेलू मैदान पर इस सीजन का आखिरी मुकाबला खेलना है. इस मैच में उनके सामने सनराइजर्स हैदराबाद की चुनौती होगी. चेपॉक में होने वाले इस मुकाबले से पहले सीएसके फैंस के मन में एक ही सवाल है कि क्या धोनी इस मैच में खेलेंगे या नहीं? इसी के साथ दिग्गज पूर्व क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन का एक बयान तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद धोनी के संन्यास की अटकलें तेज हो गई हैं. कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि यह धोनी का आखिरी आईपीएल मैच होगा इसके बाद वह संन्यास की घोषणा कर देंगे.

क्या आखिर बार CSK की जर्सी में नजर आएंगे MS Dhoni

आईपीएल 2026 में महेंद्र सिंह धोनी ने अब तक एक भी मुकाबला नहीं खेला है. सीजन शुरू होने से पहले ही सीएसके ने एक बयान जारी कर बताया था कि धोनी काफ स्ट्रेन से जूझ रहे हैं और शुरुआती कुछ मुकाबलों में नहीं खेलेंगे. लेकिन धोनी की वापसी का इंतजार बढ़ता गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक धोनी अब पूरी तरह से ठीक हो गए हैं और नेट्स में अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं. लेकिन असली चिंता उनकी दौड़ने की क्षमता और फिटनेस को लेकर थी. अब माना जा रहा है कि सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में धोनी मैदान पर वापसी कर सकते हैं. लेकिन यह उनका आखिरी आईपीएल मैच हो सकता है.

यह भी पढ़ें: IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी ने मिचेल स्टार्क का तोड़ा गुरूर, पहली ही गेंद पर जड़ा चौका

अश्विन के बयान से हलचल तेज

धोनी की वापसी की अटकलें के बीच टीम इंडिया और सीएसके के पूर्व दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन का एक बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. अश्विन के इस बयान ने पूरे क्रिकेट जगत में हलचल तेज कर दी है. दरअसल अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल में कहा, ‘मुझे लगता है कि सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ धोनी के खेलने की पूरी संभावना है. जहां तक मैंने सुना है, वो पिछले 2-2 मैचों में खेलने के लिए तैयार थे. अश्विन के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर #DhoniReturn ट्रेंड करने लगा है.

धोनी का पुराना बयान वायरल

आईपीएल 2021 में चेन्नई सुपर किंग्स के खिताब जीतने के बाद महेंद्र सिंह धोनी ने कहा था, उम्मीद है कि मेरा आखिरी टी20 मैच चेन्नई में होगा. अब लगभग पांच साल बाद चेन्नई में सीएसके का आखिरी लीग मैच खेला जा रहा है और धोनी पूरे सीजन टीम से बाहर रहे हैं.

ऐसे में फैंस इस मैच को धोनी का आखिरी मैच मान रहे हैं और उनके संन्यास की अटकलें तेज हो गई हैं. भले ही धोनी ने अपने रिटायरमेंट को लेकर कुछ नहीं कहा हो. लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि चेपॉक में आज उनका आखिरी मैच हो सकता है.

ज़रूर पढ़ें