MS Dhoni Navratri Mela Video: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और कैप्टन कूल के नाम से मशहूर महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर अपने अलग अंदाज को लेकर सुर्खियों में हैं. धोनी अपनी वाइफ साक्षी के साथ गुजरात के जामनगर स्थित रिलायंस ग्रीन्स में आयोजित नवरात्रि कार्निवाल में पहुंचे. यहां उन्होंने अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के साथ देर रात तक एन्जॉय किया. इस दौरान धोनी के झूले झूलने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसके अलावा जब अनंत और राधिका ब्रेक डांस झूले में झूल रहे थे, तभी किसी ने धोनी से भी झूलने के लिए कहा. लेकिन उन्होंने मना कर दिया. इतना ही नहीं, उन्हें पत्नी साक्षी से मार भी पड़ी.
धोनी ने झूला झूलने से किया मना
दरअसल गुजरात के जामनगर में स्थित रिलायंस टाउनशिप में नवरात्रि का भव्य उत्सव मनाया जा रहा है. रविवार शाम एम एस धोनी अपनी पत्नी साक्षी के साथ इस मेले में गए, जहां अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट मौजूद थे. अनंत और राधिका ने ‘ब्रेक डांस’झूला झूला, जिसमें धोनी ने जाने से मना कर दिया. वायरल वीडियो में धोनी इशारा करते हुए नजर आ रहे हैं कि उन्हें उल्टी आ जाएगी. वायरल वीडियो में माही वाइट टीशर्ट और ब्ल्यू जींस में नजर आ रहे हैं.
MS Dhoni Celebrities Navratri With Ambani Family. https://t.co/PymxWp2qej
— Sahil (@SahilSinghadiya) October 19, 2026
यह भी पढ़ें: प्रज्ञान ओझा बने टीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर, अजीत अगरकर की ली जगह, रमेश पवार की कमेटी में एंट्री
साक्षी के साथ किया आइसक्रीम प्रैंक
इस दौरान धोनी अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के साथ ड्रैगन बोट राइड का मजा लेते नजर आए. सोशल मीडिया पर माही का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें वह अपनी पत्नी सखी धोनी के साथ मजाक मस्ती करते नजर आ रहे हैं. मेले में धोनी ने साक्षी के साथ आइसक्रीम प्रैंक भी किया.
Thala MS Dhoni & Sakshi Dhoni at the Ambani celebrations! 👑❤️ Captain Cool enjoying the festive vibes with Anant Ambani and Radhika Ambani in Jamnagar. ✨🔥 #MSDhoni #Thala #SakshiDhoni #Ambani #CSK #India #Thala https://t.co/0xiWW29Eml
— RC19 (@Iam_R45) October 19, 2026
आइसक्रीम खाते वक्त धोनी दो बार चम्मच साक्षी के पास लेकर गए, लेकिन जैसे ही साक्षी इसे खाने की कोशिश करती, वह तुरंत चम्मच अपने मुंह के साइड घुमा लेते. धोनी की इस हरकत से साक्षी चिढ़ जाती हैं और प्यार से उनके पीठ पर मारती हैं. दोनों का यह रोमांटिक अंदाज कैमरे में कैद हो गया है, जिसे लोग बेहद पसंद कर रहे हैं.
