Vistaar NEWS

‘फिट लग रहा हूं ना’, IPL 2026 के बीच NSG कैंप पहुंचे एमएस धोनी, शूटिंग प्रैक्टिस का Video Viral

MS Dhoni

महेंद्र सिंह धोनी

MS Dhoni: आईपीएल 2026 के रोमांच के बीच चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार वजह उनका क्रिकेट नहीं, बल्कि नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (NSG) कैंप का दौरा है. हाल ही में धोनी चेन्नई स्थित एनएसजी कैंप का दौरा करने पहुंचे. इस दौरान उन्होंने जवानों के साथ शूटिंग प्रैक्टिस की जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

NSG कैंप पहुंचे MS Dhoni

दरअसल हाल ही में महेंद्र सिंह धोनी NSG कैंप पहुंचे, जहां उन्होंने जवानों के साथ उन्होंने शूटिंग प्रैक्टिस की. इस दौरान उनकी फिटनेस को लेकर मजेदार सवाल किया गया. जिसपर धोनी ने मुस्कुराते हुए और खुद की ओर इशारा करते हुए कमांडोज से कहा, ‘फिट लग रहा हूं ना.’ धोनी के इस जवाब से वह मौजूद हर किसी के चेहरे पर मुस्कान का गई. इस मजेदार मोमेंट का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

यह भी पढ़ें: MS Dhoni IPL Records: कप्तानी से विकेटकीपिंग तक, एमएस धोनी के ये 7 रिकॉर्ड आज भी हैं अटूट

शूटिंग ड्रिल्स में लिया हिस्सा

वायरल वीडियो में एमएस धोनी ब्लैक टी-शर्ट और डेनिम में नजर आ रहे हैं. इस दौरान उन्होंने NSG कैंप के जवानों के साथ फिटनेस, ट्रेनिंग और शूटिंग तकनीकों पर बातचीत की. इसी के साथ माही ने हथियारों के साथ शूटिंग ड्रिल्स में भी हिस्सा लिया और कमांडो अधिकारियों के साथ समय बिताया. धोनी का भारतीय सेना के प्रति लगाव किसी से छुपा नहीं हैं. साल 2011 में उन्हें टेरिटोरियल आर्मी द्वारा लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद रैंक से सम्मानित किया गया था.

IPL 2026 में अब तक नहीं खेला एक भी मैच

आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अब तक एक भी मैच नहीं खेल सके हैं. सीजन के शुरू होने के पहले ही सीएसके ने जानकारी देते हुए बताया था कि काफ स्टेन की चोट के चलते धोनी शुरुआती कुछ मैचों से बाहर हो गए हैं. लेकिन उनकी वापसी का इंतजार लंबा होता गया और वह अब तक मैदान पर वापसी नहीं कर सके हैं. हालांकि अब धोनी पूरी तरह से फिट नजर आ रहे हैं और मैदान पर प्रैक्टिस भी कर रहे हैं. ऐसे में माना जा रहा है कि चेपॉक में होने वाले इस सीजन के आखिरी लीग मैच में माही हैदराबाद के खिलाफ वापसी कर सकते हैं.

Exit mobile version