MI vs LSG Score: आईपीएल 2026 के 47वें मुकाबलें में मुंबई इंडियंस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स को 6 विकेट से हरा दिया है. मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मैच में मुंबई के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और रयान रिकेल्टन का बल्ला जमकर बोला है. दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 143 रन की शानदार साझेदारी हुई.
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ ने निकोलस पूरन की तूफानी 63 रन की पारी के बदौलत निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 228 रन बनाए. जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई ने रोहित-रिकेल्टन की शतकीय पारी के दमपर 18.1 ओवर में ही 229 रन बना लिए और मैच अपने नाम कर लिया. मुंबई की इस जीत के हीरो रयान रिकेल्टन रहें जिन्होंने 32 गेंदों में 83 रन की तूफानी पारी खेली.
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
मुंबई इंडियंस- रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), विल जैक्स, नमन धीर, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), राज बावा, जसप्रित बुमराह, दीपक चाहर, एएम ग़ज़नफ़र, रघु शर्मा और कॉर्बिन बॉश.
लखनऊ सुपर जायंट्स- मिशेल मार्श, एडेन मार्कराम, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), जोश इंग्लिस, निकोलस पूरन, अक्षत रघुवंशी, हिम्मत सिंह, मोहसिन खान, मोहम्मद शमी, आवेश खान और प्रिंस यादव
17 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 202-3
17 ओवर के बाद मुंबई ने 3 विकेट खोकर 202 रन बना लिए हैं.
मुंबई को तीसरा झटका
मुंबई का तीसरा विकेट गिरा तिलक वर्मा 11 रन बनाकर हुए आउट.
मुंबई को दूसरा झटका
मुंबई का दूसरा विकेट गिरा रोहित शर्मा 44 गेंदों में 84 रन बनाकर हुए आउट.
13 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 172-1
13 ओवर के बाद मुंबई ने 1 विकेट खोकर 172 रन बना लिए हैं.
मुंबई को पहला झटका
मुंबई का पहला विकेट गिरा रयान रिकेलटन 83 रन बनाकर हुए आउट.
10 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 127-0
10 ओवर के बाद मुंबई ने बिना किसी नुकसान के 127 रन बना लिए हैं.
रयान रिकेलटन की फिफ्टी
रयान रिकेलटन ने 22 गेंदों में जड़ा अर्धशतक
6 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 71-0
6 ओवर के बाद मुंबई ने बिना किसी नुकसान के 71 रन बना लिए हैं.
4 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 44-0
4 ओवर के बड़ा मुंबई ने बिना किसी नुकसान के 44 रन बना लिए हैं.
1 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 10-0
1 ओवर के बाद मुंबई ने बिना किसी नुकसान के 10 रन बना लिए हैं.
लखनऊ ने दिया मुंबई को 229 रन का टारगेट
लखनऊ ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 228 रन बनाए. अब मुंबई को जीत के लिए 229 रन चाहिए.
18 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर 215-5
18 ओवर के बाद लखनऊ ने 5 विकेट खोकर 215 रन बना लिए हैं.
17 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर 200 के पार
17 ओवर के बाद लखनऊ ने 5 विकेट खोकर 206 रन बना लिए हैं.
16 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर 192-5
16 ओवर के बाद लखनऊ ने 5 विकेट खोकर 192 रन बना लिए हैं.
13 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर 164-5
13 ओवर के बाद लखनऊ ने पांच विकेट खोकर 164 रन बना लिए है
लखनऊ को पांचवां झटका
लखनऊ का पांचवां विकेट गिरा अक्षत रघुवंशी 11 रन बनाकर हुए आउट.
लखनऊ को चौथा झटका
लखनऊ का चौथा विकेट गिरा ऋषभ पंत 15 रन बनाकर हुए आउट.
लखनऊ को तीसरा झटका
लखनऊ का तीसरा विकेट गिरा मिशेल मार्श 44 रन बनाकर हुए आउट.
लखनऊ को दूसरा झटका
लखनऊ का दूसरा विकेट गिरा निकोलस पूरन 21 गेंदों में 63 रन बनाकर हुए आउट.
7 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर 100 के पार
7 ओवर के बाद लखनऊ ने 1 विकेट खोकर 106 रन बना लिए हैं.
5 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर 71-1
5 ओवर में लखनऊ ने 1 विकेट खोकर 71 रन बना लिए हैं.
4 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर 50 के पार
4 ओवर के बाद लखनऊ ने 1 विकेट खोकर 51 रन बना लिए हैं.
लखनऊ को पहला झटका
लखनऊ का पहला विकेट गिरा जोश इंग्लिश 13 रन बनाकर हुए आउट.
2 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर 21-0
2 ओवर के बाद लखनऊ ने बिना किसी नुकसान के 21 रन बना लिए हैं.
लखनऊ की पारी शुरू
लखनऊ के लिए मिशेल मार्श और जोश इंग्लिश ओपनिंग कर रहे हैं.
लखनऊ की प्लेइंग 11
मिशेल मार्श, एडेन मार्कराम, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), जोश इंग्लिस, निकोलस पूरन, अक्षत रघुवंशी, हिम्मत सिंह, मोहसिन खान, मोहम्मद शमी, आवेश खान और प्रिंस यादव
मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11
रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), विल जैक्स, नमन धीर, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), राज बावा, जसप्रित बुमराह, दीपक चाहर, एएम ग़ज़नफ़र, रघु शर्मा और कॉर्बिन बॉश.
मुंबई ने जीता टॉस
मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया.
मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर रहे सूर्यकुमार यादव
लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस की कप्तानी सूर्यकुमार यादव कर रहे हैं. हार्दिक पंड्या की तबीयत ठीक न होने के कारण सूर्या उनकी जगह टीम की कमान संभाल रहे हैं.
