MI vs LSG 47th Match: वानखेड़े में रोहित-रिकेलटन ने उड़ाया गर्दा, मुंबई ने लखनऊ को 6 विकेट से हराया
मुंबई इंडियंस बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स
MI vs LSG Score: आईपीएल 2026 के 47वें मुकाबलें में मुंबई इंडियंस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स को 6 विकेट से हरा दिया है. मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मैच में मुंबई के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और रयान रिकेल्टन का बल्ला जमकर बोला है. दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 143 रन की शानदार साझेदारी हुई.
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ ने निकोलस पूरन की तूफानी 63 रन की पारी के बदौलत निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 228 रन बनाए. जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई ने रोहित-रिकेल्टन की शतकीय पारी के दमपर 18.1 ओवर में ही 229 रन बना लिए और मैच अपने नाम कर लिया. मुंबई की इस जीत के हीरो रयान रिकेल्टन रहें जिन्होंने 32 गेंदों में 83 रन की तूफानी पारी खेली.
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
मुंबई इंडियंस- रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), विल जैक्स, नमन धीर, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), राज बावा, जसप्रित बुमराह, दीपक चाहर, एएम ग़ज़नफ़र, रघु शर्मा और कॉर्बिन बॉश.
लखनऊ सुपर जायंट्स- मिशेल मार्श, एडेन मार्कराम, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), जोश इंग्लिस, निकोलस पूरन, अक्षत रघुवंशी, हिम्मत सिंह, मोहसिन खान, मोहम्मद शमी, आवेश खान और प्रिंस यादव