Vistaar NEWS

दो बार शादी,फिर तलाक…नताशा से माहिका शर्मा तक, इन 6 खूबसूरत हसीनाओं के साथ जुड़ चुका है हार्दिक पांड्या का नाम

Hardik Pandya

हार्दिक पंड्या

Hardik Pandya: भारतीय क्रिकेट टीम के हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पंड्या अपने शानदार प्रदर्शन के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं. नताशा स्टैनकोविक से शादी और फिर तलाक के बाद अब उनका नाम मॉडल माहिका शर्मा के साथ जुड़ रहा है. हाल ही में दोनों साथ में आंध्र प्रदेश के तिरुपति बालाजी मंदिर पहुंचे थे, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी. माहिका से पहले भी पंड्या का नाम कई हसीनाओं के साथ जुड़ चुका है. आइए जानते हैं उन सभी के बारे में…

इन 6 हसीनाओं के साथ जुड़ चुका है हार्दिक पंड्या का नाम

1. एली अवराम

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या का नाम सबसे पहले बॉलीवुड एक्ट्रेस एली अवराम के साथ जुड़ा था. साल 2018 में दोनों के अफेयर और डेटिंग की खबरें सामने आई थीं.
कई मौकों पर दोनों को साथ देखा गया था. इतना ही नहीं एली हार्दिक के भाई क्रुणाल पंड्या की शादी के फंक्शन में भी शामिल हुई थीं, जिससे डेटिंग की अफवाहों को और हवा मिली. हालांकि दोनों ने कभी अपने रिश्ते को आधिकारिक तौर पर स्वीकार नहीं किया और कुछ समय बाद दोनों के ब्रेकअप की कहबरें सामने आने लगी.

यह भी पढ़ें: MS Dhoni के होटल रूम में जाने से पहले मानना पड़ता था ये एक खास नियम, अजिंक्य रहाणे ने किया बड़ा खुलासा

2. ईशा गुप्ता

एली के बाद हार्दिक पंड्या का नाम बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा गुप्ता के साथ भी जोड़ा गया. कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि दोनों एक दूसरे को जान रहे थे और कुछ समय दोनों साथ भी थे. हालांकि यह रिश्ता भी आगे नहीं बढ़ा और दोनों ने इसे लेकर काभी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी.

3. उर्वशी रौतेला

हार्दिक पंड्या का नाम बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला के साथ कई बार जोड़ा जा चुका है. दोनों को कई पार्टियों और इवेंट्स में साथ स्पॉट किया गया था. हालांकि पंड्या या उर्वशी ने इन तमाम खबरों की कभी पुष्टि नहीं की और दोनों की डेटिंग की खबरें महज अटकलों तक ही सीमित रही.

4. नताशा स्टैनकोविक

इसके बाद हार्दिक पंड्या का नाम सर्बियाई मॉडल और एक्ट्रेस नताशा स्टैनकोविक के साथ जुड़ा. जिनसे उन्होंने शादी भी की. जनवरी 2020 में पंड्या ने दुबई में यॉट पर नताशा को प्रपोज किया, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी. उसी साल दोनों ने शादी की. दोनों का एक बेटा भी है अगस्त्य. बेटे के जन्म के बाद पंड्या ने नताशा से 2023 में हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाज से दोबारा शादी की. हालांकि 2024 में दोनों ने आपसी सहमति से तलाक ले लिया.

5. जैस्मिन वालिया

नताशा से अलग होने के बाद हार्दिक पंड्या का नाम ब्रिटिश सिंगर और टीवी पर्सनैलिटी जैस्मिन वालिया के साथ जुड़ा. सोशल मीडिया पर वायरल कुछ पोस्ट और सार्वजनिक मौकों पर दोनों की उपस्थिति से दोनों की डेटिंग की अटकलें तेज हो गईं. हालांकि दोनों में से किसी ने भी इस रिश्ते की पुष्टि नहीं की. कुछ समय बाद दोनों के ब्रेकअप की खबरें सामने आने लगी.

6. माहिका शर्मा

भारतीय स्टार ऑलराउंडर पंड्या इन दिनों मॉडल माहिका शर्मा को डेट कर रहे हैं. दोनों ने अपने रिश्ते की पुष्टि भी कर दी है. माहिका अक्सर पंड्या के साथ नजर आती है, जिसकी वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल होती हैं. पंड्या ने पिछले साल अपने जन्मदिन के मौके पर महिका शर्मा के साथ अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया था.

Exit mobile version