Nitish Rana: दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 के एक मुकाबले से बेहद ही भावुक कर देने वाला पल सामने आया है. टूर्नामेंट के एक मैच में वेस्ट दिल्ली लायंस के बल्लेबाज नीतीश राणा ने शानदार अर्धशतक जड़कर अपनी दिवंगत मां को भावुक श्रद्धांजलि दी. फिफ्टी जड़ने के बाद राणा मैदान पर अपने आंसू नहीं रोक पाए और फूट-फूटकर रोने लगे. उनका यह इमोशनल वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
अर्धशतक जड़कर इमोशनल हुए नीतीश राणा
दरअसल, बीते दिन सोमवार यानी 17 अगस्त को दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 का 31वां मुकाबला वेस्ट दिल्ली लायंस और साउथ दिल्ली सुपर स्टार्स के बीच खेला गया. इस मैच में वेस्ट दिल्ली की ओर से नीतीश राणा ने शानदार बल्लेबाजी. उन्होंने 27 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया, जिसके बाद वह भावुक हो गए. नीतीश ने फिफ्टी जड़ने के बाद अपने दोनों हाथ उठाकर आसमान की ओर देखा और अपनी मां को याद किया.
Some moments are bigger than the game.
— Delhi Premier League T20 (@DelhiPLT20) August 17, 2026
Nitish Rana dedicates his half-century to his mother in an emotional moment.#AdaniDPL2026 #AdaniDPL #NitishRana #DelhiPremierLeague #WDLvsSDS pic.twitter.com/6X4ZQWykYG
यह भी पढ़ें:DPL 2026 मैच में बड़ा हादसा, बल्लेबाज का शॉट सीधे अंपायर के मुंह पर जा लगा, VIDEO वायरल
मां को समर्पित की फिफ्टी
बता दें, हाल ही में 7 अगस्त को नीतीश राणा की मां सतीश का बीमारी के बाद निधन हो गया था. मां को खोने के इस गहरे सदमे के बाद भारतीय क्रिकेटर ने क्रिकेट के मैदान पर वापसी की और शानदार बल्लेबाजी की. साउथ दिल्ली सुपर स्टार्स के खिलाफ अर्धशतक जड़कर नीतीश काफी भावुक हुए. उन्होंने अपना यह अर्धशतक अपनी मां को समर्पित किया.
फूट-फूटकर रोए नीतीश राणा
अर्धशतक पूरा करने के तुरंत बाद नीतीश राणा पिच पर घुटनों के बल बैठ गए और फूट-फूटकर रोने लागे. नीतीश को इस तरह देख मैदान का पूरा माहौल बदल गया और सभी लोग भावुक हो गए. नीतीश को इस तरह इमोशनल देखकर विरोधी टीम के खिलाड़ी और अंपायर तुरंत उनके पास पहुंचे और उन्हें गले लगा लिया. बता दें, इस मुकाबले में नीतीश राणा अपनी मां के नाम की जर्सी पहन कर मैदान पर उतरे थे. उनकी जर्सी के पीछे N Satish लिखा हुआ था. मैच की बात करें तो साउथ दिल्ली सुपर स्टार्स ने यह मुकाबला 10 विकेट से अपने नाम किया.
