ODI WC 2027: 2027 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप को लेकर तस्वीर अब काफी हद तक साफ हो गई है. टूर्नामेंट में कुल 14 टीमें हिस्सा लेंगी, जिसमें से 10 टीमों ने सीधे अपनी जगह पक्की कर ली है. वहीं दो बार की चैंपियन वेस्टइंडीज को वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए क्वालीफाई करने के लिए क्वालिफायर टूर्नामेंट खेलना होगा. बता दें, अफगानिस्तान ने तीसरे वनडे मैच में आयरलैंड को 3 विकेट से हराकर टूर्नामेंट के लिए सीधे कवालिफिकेशन हासिल कर लिया, जिसके बाद वेस्टइंडीज के लिए सीधे वर्ल्ड कप में पहुंचने का रास्ता बंद हो गया है.
10 टीमों ने किया क्वालीफाई
दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की मेजबानी में होने वाले 2027 वनडे वर्ल्ड के लिए 10 टीमों ने क्वालीफाई कर लिया है. क्वालीफाई करने वाली टीमों में भारत, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, श्रीलंका, अफगानिस्तान, बांग्लादेश, दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे का नाम शामिल है. साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे को मेजबान होने के कारण डायरेक्ट एंट्री मिली है, जबकि अन्य टीमों ने रैंकिंग के आधार पर अपनी जगह पक्की की है.
Afghanistan have officially QUALIFIED ✅ for the 2027 Cricket World Cup after beating Ireland in the third ODI pic.twitter.com/cc6mstjgkH
— Cricbuzz (@cricbuzz) August 10, 2026
यह भी पढ़ें: बीच मैदान पर पालथी मारकर बैठे कप्तान शुभमन गिल, कोच गौतम गंभीर ने की चर्चा, VIDEO वायरल
वेस्टइंडीज को खेलना होगा क्वालिफायर
वेस्टइंडीज को टूर्नामेंट में डायरेक्ट एंट्री नहीं मिली है. कैरेबियाई टीम के लिए यह खबर किसी बड़े झटके से कम नहीं है. दो बार की वनडे वर्ल्ड कप चैंपियन टीम लगातार दूसरी बार वनडे वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई. इससे पहले वेस्टइंडीज की टीम 2023 वर्ल्ड कप में भी क्वालीफाई नहीं कर सकी थी और 2027 वर्ल्ड कप के लिए भी उसे क्वालिफायर राउंड खेलना पड़ेगा.
4 स्लॉट बाकी
बता दें, आईसीसी ने इस बार वनडे वर्ल्ड कप का फॉर्मैट बदल दिया है. इस बार टूर्नामेंट में कुल 14 टीमें हिस्सा लेंगी, जिसमें 10 टीमों की जगह पक्की हो गई है. जबकि 4 टीमों के लिए स्लॉट अभी खाली है. 4 स्लॉट में से केवल 2 ही टीमें सुपर-12 स्टेज तक पहुंच पाएंगी. बता दें, क्वालिफायर टूर्नामेंट में कुल 10 टीमें भाग लेंगी, जिसमें जीतने वाली टीम को सीधे वर्ल्ड कप का टिकट मिल जाएगा.
