Vistaar NEWS

MS Dhoni के होटल रूम में जाने से पहले मानना पड़ता था ये एक खास नियम, अजिंक्य रहाणे ने किया बड़ा खुलासा

MS Dhoni or Ajinkya Rahane

महेंद्र सिंह धोनी और अजिंक्य रहाणे

MS Dhoni: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और कैप्टन कूल के नाम से मशहूर महेंद्र सिंह धोनी अपनी शानदार कप्तानी के साथ-साथ शांत स्वभाव और अनुशासन के लिए जाने जाते हैं. वह न सिर्फ भारत के सबसे सफल कप्तान रहे, बल्कि अपने साथी खिलाड़ियों का ख्याल भी रखते रहे हैं. अब टीम इंडिया के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने धोनी से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा साझा किया है, जिसने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचा है.

हमेशा खुला रहता था धोनी का कमरा-रहाणे

दरअसल हाल ही में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने वाले भारतीय अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने महेंद्र सिंह धोनी को लेकर बड़ा खुलासा किया. उन्होंने बताया कि टूर के दौरान धोनी का होटल रूम टीम के साथी खिलाड़ियों के लिए हमेशा खुला रहता था. कोई भी खिलाड़ी उनसे मिलने, बाते करने, आराम करने या वीडियो गेम खेलने उनके कमरे में जा सकता था.

रहाणे ने उस एक साधारण नियम का भी जिक्र किया जिसका सभी लोग पालन करते थे. उन्होंने बताया कि अगर कभी उनके कमरे का दरवाजा बंद रहता था तो सभी लोग समझ जाते थे की माही पर्सनल स्पेस चाहते हैं और सब इसका सम्मान करते थे.

यह भी पढ़ें: 100 से ज्यादा बाइक्स के मालिक हैं MS Dhoni, सबसे महंगी सुपरबाइक की कीमत जानकार उड़ जाएंगे होश

मानना पड़ता था ये एक नियम

दरअसल हाल ही में ‘ओवरलैप क्रिकेट’ यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए भारतीय पूर्व क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे ने धोनी को लेकर बड़ा खुलासा किया. उन्होंने कहा कि एमएस धोनी बहुत शांत और कूल हैं. वह भी बाकी लोगों की तरह ही एक साधारण इंसान हैं. टूर के दौरान होटल रूम का उनका कमरा हरेशा और हर किसी के लिए खुला रहता था. रहाणे ने बताया कि कई बार तो 10-15 लोग और पूरी टीम ही उनके कमरे में मौजूद होती थी. हालांकि, जब उनका दरवाजा बंद होता था, तो किसी को भी अंदर जाने की इजाजत नहीं होती थी और यह नियम सबको मानना होता था.

धोनी की कप्तानी में किया डेब्यू

बता दें, भारतीय अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने अपने इंटरनेशनल करियर की शुरुआत तीनों फॉर्मैट में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में ही की थी. आईपीएल में भी वह धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स और राइजिंग पुणे सुपजायंट के लिए ड्रेसिंग रूम साझा कर चुके हैं.

Exit mobile version