Vistaar NEWS

बाबर से लेकर फरहान तक…पाकिस्तान में कप्तानी का अजीबोगरीब खेल, 3 साल में बदले 8 कप्तान

Pakistaan Cricket Team

पाकिस्तान क्रिकेट टीम

Pakistaan Cricket Team: पाकिस्तान क्रिकेट टीम में आए दिन एक न एक नए बदलाव देखने को मिल रहे है. पाक टीम मैदान के अंदर और बाहर लगातार संघर्ष करती नजर आ रही है. पाकिस्तान का हाल लगातार बेहाल होता जा रहा है. पाकिस्तान की टीम में कब किसे कप्तान बना दिया जाए, ये पीसीबी के अलावा शायद कोई नहीं जानता. पिछले 3 सालों में पाकिस्तान की टी20 में 8 अलग-अलग कप्तान देखने को मिले हैं. गौर करने वाली बात यह है कि इस दौरान ऐसे खिलाड़ियों को भी दोबारा कप्तानी सौंपी गई है, जिन्हें उससे पहले हटाया जा चुका.

क्रिकेट में किसी भी टीम में ऐसा बहुत कम ही बार देखने को मिलता है कि कप्तानी से हटाए जाने वाले खिलाड़ी को दोबारा कमान सौंपी जाए, लेकिन पाक टीम में ऐसा ही कुछ देखने को मिल रहा है.

वनडे वर्ल्ड 2023 से शुरू हुआ कप्तानी में उलटफेर का सिलसिला

पाकिस्तान क्रिकेट में टी20 टीम में कप्तानों के उलटफेर की शुरुआत भारत की मेजबानी में खेले गए 2023 वनडे वर्ल्ड कप के बाद से शुरू हुई. बाबर आजम ने उस दौरान टूर्नामेंट में टीम की कमान संभाली थी. उनकी कप्तानी में टीम का बेहद निराशाजनक रहा नतीजन टीम को ग्रुप स्टेज से ही बाहर होना पड़ा. वर्ल्ड कप में मिली शर्मनाक हार के बाद बाबर आजम ने तीनों फॉर्मैट की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया था और यहीं से कप्तानी में उलटफेर का सिलसिला शुरू हुआ.

यह भी पढ़ें: WCL में पाकिस्तान की फजीहत, भारतीय खिलाड़ियों से माफी की मांग पड़ी भारी, टूर्नामेंट से बाहर हुई पाक टीम

3 साल में बदले 8 कप्तान

इसके बाद नवंबर 2023 में शाहीन अफरीदी को नया टी20 कप्तान नियुक्त किया गया. हालांकि वह ज्यादा दिनों तक कप्तानी नहीं संभाल सके. मार्च 2024 में उन्होंने कप्तानी छोड़ दी. इसके बाद पीसीबी ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 से पहले बाबर आजम को एक बार फिर टी20 टीम का कप्तान बनाया. हालांकि इस टूर्नामेंट में भी पाकिस्तान का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा, जिससे बाबर को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा. ऐसे में उन्होंने फिर कप्तानी छोड़ दी. इसके बाद मार्च 2025 एशिया कप से पहले पीसीबी ने सलमान अली आगा पर भरोसा जताया.

लेकिन वह भी अपनी कप्तानी में कुछ खास कमाल नहीं कर सके. इसके बाद बोर्ड ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भी उनपर भरोसा जताया, लेकिन पाकिस्तान के निराशाजनक प्रदर्शन के चलते अक्टूबर 2026 में उन्हें न सिर्फ टीम से बाहर का रास्ता दिखाया गया बल्कि उनसे कप्तानी भी छीन ली गई.

सलमान अली आगा के बाद अब पीसीबी ने युवा खिलाड़ी साहिबजादा फरहान पर भरोसा जताया है और उन्हें नया टी20 कप्तान नियुक्त किया है. एशियन गेम्स में फरहान की कप्तानी में ही पाक क्रिकेट टीम ने सिल्वर मेडल जीता था. अब यह देखना दिलचस्प होगा की अब पीसीबी कब तक फरहान पर अपना भरोसा कायम रखती है.

Exit mobile version