ICC की ताजा रैंकिंग में बाबर आजम का धमाका, नंबर-1 पर चार भारतीय खिलाड़ी काबिज

ICC Ranking: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने बुधवार 12 अगस्त को मेंस टेस्ट प्लेयर्स की ताजा रैंकिंग जारी कर दी है, जिसमें पकिस्तानी खिलाड़ी बाबर आजम को फायदा हुआ है.
Babar Azam or Jasprit Bumrah

बाबर आजम और जसप्रीत बुमराह

ICC Ranking: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने बुधवार 12 अगस्त को मेंस टेस्ट प्लेयर्स की ताजा रैंकिंग जारी कर दी है, जिसमें तीन पकिस्तानी खिलाड़ियों को फायदा हुआ है. पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम ने हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में दमदार प्रदर्शन किया, जिसका इनाम उन्हें टेस्ट रैंकिंग में मिला है. आईसीसी की ताजा टेस्ट रैंकिंग में बाबर आजम ने पांच पायदान की छलांग लगाकर टॉप-10 में एंट्री कर ली है. वहीं, अलग-अलग फॉर्मैट की रैंकिंग में भारत के चार प्लेयर्स टॉप पर हैं.

ICC रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों का जलवा

आईसीसी की ताजा मेंस रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों का जलवा कायम है. अलग-अलग फॉर्मैट की ताजा रैंकिंग में भारत के चार खिलाड़ी नंबर-1 की कुर्सी पर काबिज है. भारतीय स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह टेस्ट गेंदबाजों की लिस्ट में टॉप पर है. वहीं, स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा टेस्ट ऑलराउंडर्स की रैंकिंग पर शीर्ष पर हैं. कप्तान शुभमन गिल वनडे क्रिकेट के नंबर-1 बल्लेबाज बने हुए हैं. वहीं, टी20 इंटरनेशनल बल्लेबाजों की रैंकिंग में ईशान किशन का जलवा कयाम है.

यह भी पढ़ें: संन्यास के बाद अब कमेंट्री में डेब्यू करेंगे अजिंक्य रहाणे, भारत-श्रीलंका सीरीज में नए अंदाज में आएंगे नजर

बाबर आजम ने लगाई छलांग

आईसीसी की नई टेस्ट रैंकिंग में पाकिस्तान के टेस्ट कप्तान और स्टार बल्लेबाज बाबर आजम का धमाका देखने को मिला है. ताजा रैंकिंग में उन्होंने 5 पायदान की छलांग लगाई है. मौजूदा रैंकिंग में बाबर अब 716 रेटिंग पॉइंट्स के साथ 10वें पायदान पर पहुंच गए हैं. बाबर के टॉप-10 में शामिल होने से श्रीलंका के दिनेश चंदीमल को एक पायदान का नुकसान हुआ है और वह एक स्थान नीचे खिसक कर 11वें नंबर पर पहुंच गए हैं.

टॉप-10 में 2 भारतीय शामिल

आईसीसी की ताजा टेस्ट रैंकिंग में टॉप-10 बल्लेबाजों में दो भारतीय शामिल हैं.भारतीय कप्तान शुभमन गिल 743 रेटिंग पॉइंट के साथ सातवें पायदान पर हैं, जबकि युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल 733 रेटिंग अंक अंकों के साथ 9वें पायदान पर हैं.

ज़रूर पढ़ें