Abbas Afridi Named Captain: क्रिकेट के मैदान पर एक बार फिर भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत देखने को मिलने वाली है. इस बार दोनों टीमें हांग कांग सिक्सेस 2026 में आमने-सामने होंगी. इस आगामी टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आपनी सात सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है. बोर्ड ने टीम की कमान अब्बास आफरिदी को सौंपी हैं. दिलचस्प बात यह है कि भारत-पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच रोमांचक भिड़ंत 30 अक्टूबर को होगी.
हांग कांग सिक्सेस के लिए पाक टीम का ऐलान
दरअसल हांग कांग सिक्सेस 2026 का आयोजन 30 अक्टूबर से 1 नवंबर तक होगा. यह टूर्नामेंट हांग कांग के टिन क्वांग रोड रिक्रिएशन ग्राउंड में किया जाएगा. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इस आगामी टूर्नामेंट के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है. बोर्ड ने टीम की कमान मोहम्मद अब्बास आफरीदी को सौंपी हैं. इसके अलावा अब्दुल समद, अहमद दानियाल, मुहम्मद इरफान खान, ख्वाजा नफाय, मुहम्मद शहजाद और शाद मसूद को टीम में शामिल किया गया है.
यह भी पढ़ें: भारत में होने वाली एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी से पाकिस्तान का कटा नाम, बांग्लादेश को मिली एंट्री
एक ही ग्रुप में भारत-पाक
हांग कांग सिक्सेस 2026 के लिए भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया है. दोनों को ग्रुप-सी में रखा गया है. भारत-पाकिस्तान के अलावा इस ग्रुप में तीसरी टीम के रूप में संयुक्त अरब अमीरात को शामिल किया गया. टूर्नामेंट में पाकिस्तान अपने अभियान की शुरुआत 30 अक्टूबर को यूएई के खिलाफ करेगी. भारतीय समयानुसार यह मुकाबला सुबह 8:05 बजे खेल जाएगा. इसके बाद इसी दिन पाक टीम का सामना भारत से होगा. यह मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह 11:45 बजे खेला जाएगा.
कब खेला जाएगा फाइनल-सेमीफाइनल
इस टूर्नामेंट का सेमीफाइनल मुकाबले 31 अक्टूबर को खेला जाएगा, जबकि हांग कांग सिक्सेस 2026 का फाइनल 1 नवंबर को होगा. यह मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 12:40 बजे खेला जाएगा. बता दें, हांग कांग सिक्सेस एक अलग फॉर्मैट में खेला जाता है. इसमें हर टीम 6 खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतरती है और 56-6 ओवरों का ही मैच होता है.
