Pakistan Cricket: वुमेंस एशिया कप 2026 का नौवां मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच खेला गया. इस मैच में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन कर एकतरफा अंदाज में जीत दर्ज की. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाक टीम महज 55 रनों पर ही सिमट गई. जवाब में भारत ने 9वें ओवर में ही 7 विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया. इस शर्मनाक हार के बाद भी पाकिस्तान की अकड़ नहीं गई है. सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी फैन का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें फैन पाक टीम के मेंटोर वहाब रियाज से कह रहा है कि हमें ट्रॉफी नहीं चाहिए, बस इंडिया से जीतना है.
ट्रॉफी नहीं, भारत से जीत चाहता है पाकिस्तान
दरअसल 5 सितंबर को हुए भारत-पाकिस्तान ग्रुप स्टेज मुकाबले में भारतीय महिला टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और पाक टीम को पूरी तरह बैकफुट पर धकेल दिया. टीम इंडिया से मिली इस शर्मनाक हार से पाकिस्तानी फैंस बौखला गए हैं और उनका गुस्सा अब सोशल मीडिया पर साफ दिख रहा है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में पाकिस्तानी फैन के इस मांग से साफ पता चल रहा है कि पाकिस्तान को ट्रॉफी से ज्यादा भारत के खिलाफ जीत प्यारी है.
Fans to Wahab Riaz: "We don’t need the trophy" we just want to beat India", This is the Pakistani mindset, and This is the reason their cricket has been on a downward spiral pic.twitter.com/5JNO4CDzBp
— Space Recorder (@1spacerecorder) September 8, 2026
यह भी पढ़ें: शैफाली वर्मा को सेंडऑफ देना पाकिस्तानी कप्तान को पड़ा भारी, ICC ने सुनाई सजा
वहाब रियाज ने पाकिस्तान को बताया ट्रॉफी जीतने का दावेदार
वहीं, दूसरी ओर भारत के हाथों करारी हार झेलने के बाद भी वहाब रियाज का एटीट्यूड सातवें आसमान पर है. उनक मानना है कि उनकी टीम अभी भी वुमेंस एशिया कप 2026 की सबसे बेस्ट टीम है और वह शानदार वापसी कर सकती है. भारत से मैच हारने के बाद वहाब रियाज ने कहा था कि वह अभी भी मानते हैं कि उनकी टीम ट्रॉफी जीतने की बड़ी दावेदार मानी जा रही है.
फाइनल में फिर हो सकती है भारत-पाक की भिड़ंत
वुमेंस एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत पहले ही एंट्री कर चुका है. वहीं, अपने आखिरी ग्रुप स्टेज मुकाबले में पाकिस्तान ने हांग कांग को 72 रनों से हरा कर सेमीफाइनल में जगह बना ली है. अगर ये भारत-पाक सेमीफाइनल मुकाबला जीत लेते हैं, तो दोनों के बीच फाइनल में एक बार फिर महा भिड़ंत देखने को मिल सकती है.
