दुनियाभर में दिवाली की धूम, पाकिस्तान के PM-राष्ट्रपति ने भी दी बधाई, नफरत पर रोशनी की जीत बताया

Diwali in Pakistan: दिवाली के त्योहार को लेकर लोगों को अंदर कितना जोश होता है. इस बात से ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह न सिर्फ भारत में बल्कि पाकिस्तान में भी धूमधाम से मनाई जा रही है.
Asif Ali Zardari And Shehbaz Sharif

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी (File photo)

Diwali 2026: आज देशभर में दिवाली की धूम है. दिवाली की धूम न सिर्फ भारत में बल्कि पाकिस्तान में भी देखने को मिल रही है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने भी दिवाली की बधाई दी है. दीवाली के मौके पर पाकिस्तान में भी पूजा-अर्चना और दीए जलाए जा रहे हैं.

दिवाली को लेकर पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी और शहबाज शरीफ ने कहा कि यह भाईचारे का संदेश है. राष्ट्रपति और पीएम ने देश के विकास में अल्पसंख्यक समुदाय के योगदान की तारीफ की. उन्होंने कहा कि यह त्योहार नफरत, असहिष्णुता और निराशा के अंधकार पर प्रकार की विजय का प्रतीक है. यह त्योहार मानव संबंधों और सामाजिक जीवन में शांतिपू्र्ण सह-अस्तित्व को बढ़ावा देने का संदेश देता है.

पाकिस्तान में धूमधाम से मनाई जा रही दिवाली

दिवाली के त्योहार को लेकर लोगों को अंदर कितना जोश होता है. इस बात से ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह न सिर्फ भारत में बल्कि पाकिस्तान में भी धूमधाम से मनाई जा रही है. पाकिस्तान में भी हिंदू परिवार निवास करते हैं. जो खुशी-खुशी दिवाली का त्योहार मना रहे हैं.

राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने कहा कि देश में अल्पसंख्यकों की रक्षा करना हम सभी की साझा जिम्मेदारी है. उन्होंने हिंदू समुदाय को राष्ट्रीय जीवन का एक अटूट हिस्सा बताया और कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, जनसेवा, कला-संस्कृति और समाज कल्याण में काफी योगदान दिया है.

सभी के अधिकारों की रक्षा करती है सरकार

प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने अल्पसंख्यकों को लेकर कहा कि सरकार हर समुदाय की गरिमा का ध्यान रखती है. धर्म, विश्वास, रंग या नस्ल के भेदभाव के बिना देश के सभी नागरिकों के हितों, अधिकारों और धार्मिक स्वतंत्रता की रक्षा की जाएगी. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति ने दिवाली के त्योहार पर यह संदेश देकर बताया कि हम अल्पसंख्यकों के अधिकारों की रक्षा और सामाजिक समरसता के लिए प्रतिबद्ध हैं.

ज़रूर पढ़ें