Vistaar NEWS

PBKS vs DC: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पहली ही गेंद पर छक्का जड़कर प्रियांश आर्य ने रचा इतिहास, IPL में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज

Priyansh Arya

प्रियांश आर्य

Priyansh Arya: आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स के युवा सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्य का बल्ला जमकर बोल रहा है. दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने इतिहास रच दिया है. धर्मशाला में खेले गए पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स मुकाबले में आर्य ने मैच की पहली ही गेंद पर छक्का जड़कर एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. खास बात यह है कि उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के स्टार तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क की गेंद पर यह कारनामा किया.

प्रियांश आर्य ने रचा इतिहास

इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर मेजबान पंजाब किंग्स को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया. पंजाब की पारी की शुरुआत करने उतरे प्रियांश आर्य ने मिचेल स्टार्क की पहली ही गेंद पर कवर्स के ऊपर से शानदार छक्का जड़ दिया. इस छक्के के साथ प्रियांश आईपीएल इतिहास के पहले ऐसे बल्लेबाज बन गए हैं, जिसने दो अलग-अलग मैचों में पहली ही गेंद पर छक्का लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.

यह भी पढ़ें: RCB की जीत के बाद टिम डेविड ने किया अभद्र इशारा, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

CSK के खिलाफ भी पहली गेंद पर जड़ा था सिक्स

इससे पहले भी प्रियांश आर्य ने आईपीएल 2025 में मैच की पहली गेंद छक्का लगाया था. पिछले सीजन में उन्होंने यह कारनामा चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ किया था. अब दिल्ली के खिलाफ फिर पहली गेंद पर छक्का लगाकर उन्होंने अपना नाम रिकॉर्ड बुक पर दर्ज करा लिया है.

जड़ा तूफानी अर्धशतक

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ प्रियांश आर्य ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए 33 गेंदों में 6 छक्के और 2 चौके की मदद से 56 रन की तूफानी पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 24 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया. इस सीजन यह उनका तीसरा अर्धशतक है.

Exit mobile version