RCB की जीत के बाद टिम डेविड ने किया अभद्र इशारा, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
टिम डेविड
Tim David: आईपीएल 2026 का 54वां मुकाबला बीते दिन रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया. रायपुर में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में आरसीबी ने 2 विकेट से जीत दर्ज की. बेंगलुरू की जीत के बाद टीम के स्टार खिलाड़ी टिम डेविड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह अभद्र इशारे करते नजर आ रहे हैं.
टिम डेविड ने किए अभद्र इशारे
दरअसल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के स्टार खिलाड़ी टिम डेविड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे विरोधी टीम की ओर दोनों हाथों से मिडिल फिंगर दिखाते नजर आ रहे हैं. डेविड की इस हरकत के बाद सोशल मीडिया पर फैंस उनकी कड़ी आलोचना कर रहे हैं. हालांकि यह साफ नहीं हो सका कि उन्होंने ये अभद्र इशारे कब किए थे.
Tim David to his former team MI: 'Thanks for the memories, but here’s what I really think.' 💀 Swapnil just can’t believe he’s witnessing this live. pic.twitter.com/6Tl2sRaB5C
— The Pitch Report (@Rishabh40000866) May 11, 2026
यह भी पढ़ें: IPL 2026 के बीच हार्दिक पंड्या ने मुंबई इंडियंस को किया अनफॉलो! सोशल मीडिया पर बहस तेज
लग सकता है बैन
आईपीएल मैच के दौरान अगर कोई खिलाड़ी मिडिल फिंगर दिखाता है, तो उसपर कुछ मैचों का बैन लग सकता है. आईपीएल कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.6 के तहत खिलाड़ियों द्वारा किसी भी तरह के अश्लील या आपत्तिजनक इशारों का उपयोग वर्जित है. अगर कोई खिलाड़ी अनजाने में भी ऐसी कोई प्रतिक्रिया देता है, तो उसे लेवल 1 के अपराध का दोषी माना जाता है और उसपर मैच फीस का 50% फाइन के साथ एक डिमेरिट पॉइंट दिया जाता है.
ऐसे में माना जा रहा है कि बीसीसीआई टिम डेविड पर कुछ मैचों का बैन लगा सकता है. हालांकि इस बात कि पुष्टि नहीं हुई है कि टिम डेविड ने ये अश्लील इशारे रायपुर में खेले गए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए मैच के दौरान किए थे. फिलहाल बीसीसीआई या आईपीएल की ओर से इस मामले को लेकर कोई एक्शन नहीं लिया गया है.
मुंबई के खिलाफ गोल्डन डक पर हुए आउट
मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गए इस मुकाबले में टिम डेविड बिना खाता खोले ही आउट हो गए. बता दें, टिम डेविड आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए 3 सीजन खेल चुके हैं. मुंबई का हिस्सा रहते हुए उन्होंने कई यादगार पारियां खेली हैं. आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में आरसीबी ने उन्हें 3 करोड़ रुपये में खरीदा था.