PBKS vs RCB: धर्मशाला में विराट कोहली का ऐतिहासिक डबल धमाका, 18 साल में पहली बार बना महारिकॉर्ड
विराट कोहली
Virat Kohli: आईपीएल 2026 में विराट कोहली का बल्ला लगातार रिकॉर्ड बना रहा है. धर्मशाला में पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में कोहली ने 16 रन बनाते ही इस सीजन में 500 रन पूरे कर इतिहास रच दिया है. इसी के साथ किंग कोहली ने एक बार फिर साबित कर दिया कि बड़े मंच पर रिकॉर्ड उनके पीछे-पीछे चलते हैं.
विराट कोहली ने बनाया खास रिकॉर्ड
पंजाब किंग्स के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए विराट कोहली ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. वह आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा बार 500 से अधिक रन बनाने के मामले पर टॉप पर हैं. बता दें, किंग कोहली ने अपने आईपीएल करियर में 9 बार यह कारनामा किया है. वह आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा बार 500 या उससे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं.
And with that magnificent 6️⃣, Kohli brings up his 9️⃣th 5️⃣0️⃣0️⃣*+ run season in the #TataIPL. 🤯🤯🤯 pic.twitter.com/YGlfDvnPGd
— Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) May 17, 2026
यह भी पढ़ें PBKS vs RCB Match: प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बनी आरसीबी, पंजाब को 23 रनों से हराया
एक ही मैच में डबल धमाका
पंजाब के खिलाफ धर्मशाला में खेले गए इस मुकाबले में न सिर्फ कोहली ने इस सीजन में 500 रनों को पूरा किया, बल्कि आईपीएल इतिहास में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने का ऑल-टाइम रिकॉर्ड भी अपने नाम कर किया है. विराट कोहली ने पंजाब किंग्स के खिलाफ खेलते हुए अब 1200 से ज्यादा रन बना लिए हैं, जो कि आईपीएल में किसी विरोधी टीम के खिलाफ किसी बल्लेबाज द्वारा सबसे ज्यादा रन हैं. इस मैच में कोहली ने 37 गेंदों में 58 रनों की पारी खेली.
किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में कोहली का जलवा
खास बात यह है कि आईपीएल में विरोधी टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनने के बल्लेबाजों की लिस्ट में टॉप-5 में किंग कोहली जलवा देखने को मिला है. इस लिस्ट में 4 जगहों पर किंग कोहली का राज है. कोहली ने पंजाब के अलावा चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 1174 रन, दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 1172 और कोलकता नाइट राइडर्स के खिलाफ 1126 रन ठोके हैं.