Vistaar NEWS

पाकिस्तान क्रिकेट का हाल बेहाल, Linkedln में फील्डिंग कोच की तलाश में PCB, निकाली वैकेंसी

Pakistan Cricket Team

पाकिस्तान क्रिकेट टीम

Pakistan Fielding Coach Vacancy: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड इन दिनों अपने सबसे बुरे दौर से गुजर रहा है, ये कहना बिल्कुल भी गलत नहीं होगा. इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में करारी हार झेलने के बाद, पीसीबी ने अपने 7 मुख्य खिलाड़ियों और हेड कोच को बर्खास्त कर दिया है. इन सब के बीच बोर्ड नए फील्डिंग कोच की तलाश में है, जिसके लिए उसने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Linkedln का सहारा लिया है. फील्डिंग कोच पद के लिए पीसीबी ने लिंक्डइन पर वैकेंसी निकाली है.

फील्डिंग कोच की तलाश में PCB

दरअसल पाकिस्तान क्रिकेट टीम अपनी खराब फील्डिंग के चलते इन दिनों लगातार चर्चा में बनी हुई है. टीम कई टूर्नामेंट अपनी खराब फील्डिंग के चलते हारी है. इन सब के बीच शेन मैकडरमॉट ने पिछले महीने पाकिस्तान के फील्डिंग कोच के पद से इस्तीफा दे दिया था. तब से ये पद खाली है और बोर्ड नए फील्डिंग कोच की तलाश में है. अब इस पद के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने लिंक्डइन में एक एड जारी किया है. साथ ही इस पद के लिए कुछ क्राइटेरिया भी फिक्स किया गया है.

यह भी पढ़ें: इंजमाम-उल-हक के भतीजे इमाम-उल-हक की फर्जी चोट से पाकिस्तान क्रिकेट में बवाल, PCB करेगा जांच

PCB ने Linkedln में शेयर किया एड

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने फील्डिंग कोच पद के लिए लिंक्डइन में एक एड जारी किया है, जिसके लिए उन्होंने क्राइटेरिया भी तय किया है. पोस्ट के मुताबिक आवेदन करने वाले के पास कम से कम पांच सालों का अनुभव होना चाहिए. इसके अलावा वह पहले किसी देश की टीम, फ्रेंचाइजी या इंटरनेशनल प्लेयर्स के साथ कर चुके हो. साथ ही वही लोग इस पद के लिए आवेदन कर सकते हैं, जिसके पास लेवल-2 क्रिकेट कोचिंग सर्टिफिकेट हो.

कैसा कोच चाहती है PCB?

पीसीबी ने अपने पोस्ट में साफ किया है कि उन्हें सिर्फ ऐसा कोच नहीं चाहिए जो खिलाड़ियों को सिर्फ कैच पकड़ने की ही कोशिश कराए. बल्कि उन्हें एक ऐसा कोच चाहिए जो मैच को और खिलाड़ियों को समझे, उन्हें निखारे. इसके अलावा आवेदक की आधुनिक फील्डिंग तकनीकों पर भी अच्छी पकड़ होनी चाहिए. बता दें, ऑस पद के लिए 9 सितंबर तक आवेदन किए जा सकते हैं.

Exit mobile version