Vistaar NEWS

2036 ओलंपिक को लेकर PM Modi का बड़ा ऐलान, 5 से 15 साल के बच्चों के लिए गांवों-स्कूलों में टैलेंट हंट

PM Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार 15 अगस्त को 80वें स्वतंत्रता दिवस के खास लौके पर लाल किले से अपने संबोधन में खेल और 2036 ओलंपिक को लेकर बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि भारत को ओलंपिक में अपनी भागीदारी बढ़ाने के साथ-साथ उन खेलों और स्पर्धाओं पर भी ध्यान देना होगा, जिनमें अभी भारतीय खिलाड़ियों की मौजूदगी कम है. इसके लिए पीएम मोदी ने गांव, शहर और स्कूल स्तर पर स्पोर्ट्स टैलेंट हंट अभियान शुरू करने का ऐलान किया है.

PM Modi ने क्या कहा?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले से अपने संबोधन में कहा कि भारत खेलों इंडिया गेम्स, यूनिवर्सिटी गेम्स, विंटर गेम्स, बीच गेम्स, स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर, कोचिंग, स्पोर्ट्स मेडिसिन और स्पोर्ट्स न्यूट्रिशन जैसे क्षेत्रों में ग्रोथ की ओर बढ़ रहा है. खेल की दुनिया में भारत का प्रदर्शन लगातार बेहतर हो रहा है ओर हम 2036 के ओलंपिक की मेजबानी करने के लिए मजबूत दावेदार के तौर पर आगे बढ़ रहे हैं. अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए पीएम मोदी ने कहा भारत 2030 में कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी करने जा रहा है.

यह भी पढ़ें: गर्लफ्रेंड को मैसेज करना क्रिकेटर को पड़ा भारी, BCCI ने ठोक दिया 1 लाख का जुर्माना, टूर्नामेंट से भी हुआ आउट

ओलंपिक का किया जिक्र

अपने संबोधन में पीएम मोदी ने ओलंपिक का जिक्र करते हुए कहा, ओलंपिक में करीब 40 खेल और 325 से 350 के बीच इवेंट्स होते हैं. फिर भी, आपको यह जानकार दुख हो सकता है कि इन लगभग 325 इवेंट्स में से दो-तिहाई में भारत की कोई मौजूदगी नहीं है. हम क्वालीफाई भी नहीं कर पाते हैं. हमने तय किया है कि हम चाहते हैं कि 2036 का ओलंपिक भारत में ही आयोजित हो.

शुरू किया जाएगा टैलेंट हंट कैम्पेन

पीएम मोदी ने कहा कि जिन खेलों में भारत अभी हिस्सा नहीं लेता, जिनमें क्वालीफाई नहीं कर पाता और जिन स्पर्धाओं में देश अब तक दूर है. भारत अब इन्हें क्षेत्रों पर फोकस करेगा. मोदी ने कहा कि 2036 ओलंपिक के लिए बड़ी संख्या में खिलाड़ियों की जरूरत होगी. इसलिए देश में आज से ही गांव-गांव, शहर-शहर और स्कूल-स्कूल स्पोर्ट्स टैलेंट हंट अभियान शुरू किया जाएगा.

Exit mobile version