गर्लफ्रेंड को मैसेज करना क्रिकेटर को पड़ा भारी, BCCI ने ठोक दिया 1 लाख का जुर्माना, टूर्नामेंट से भी हुआ आउट
क्रिकेटर
Cricketer: तमिलनाडु के एक रणजी क्रिकेटर को मैच के दौरान गर्लफ्रेंड को मैसेज करना भारी पड़ गया है. बीसीसीआई की एंटी करप्शन एंड सिक्योरिटी ने नियमों के उल्लंघन के चलते इस खिलाड़ी पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. साथ ही खिलाड़ी को तमिलनाडु प्रीमियर लीग से भी बाहर कर दिया गया है. बता दें, 26 वर्षीय यह खिलाड़ी तमिलनाडु के लिए रणजी ट्रॉफी खेल चुका है. जांच जारी होने के कारण फिलहाल इस क्रिकेटर का नाम गुप्त रखा गया है.
मैच के दौरान गर्लफ्रेंड को मैसेज कर रहा था क्रिकेटर
दरअसल यह मामला प्लेयर्स एंड मैच ऑफिशियल्स एरिया से जुड़ा है. यह मैदान का प्रतिबंधित क्षेत्र होता है, जहां मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच या किसी दूसरे कम्युनिकेशन डिवाइस को ले जाने की परमिशन नहीं होती. एसीएसयू ने इस उल्लंघन की जानकारी तमिलनाडु क्रिकेट एसोसिएशन को दी, जिसके बाद क्रिकेटर के खिलाफ कार्रवाई की गई.
तमिलनाडु क्रिकेट एसोसिएशन के एक सीनियर वरिष्ठ अधिकारी ने पीटीआई से बात करते हुए बताया कि संबंधित खिलाड़ी बाएं हाथ का बल्लेबाज है और रणजी ट्रॉफी के पिछले सीजन में उसने तमिलनाडु की ओर से दो अर्धशतक जड़े थे. अधिकारी के मुताबिक ये क्रिकेटर मैच के दौरान अपनी गर्लफ्रेंड को मैसेज कर रहा था.
यह भी पढ़ें: अभिषेक पोरेल को बड़ा झटका, खारिज हुई जमानत याचिका, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए
BCCI ने ठोका 1 लाख का जुर्माना
बीसीसीआई की एंटी-करप्शन एंड सिक्योरिटी यूनिट ने तमिलनाडु के इस क्रिकेटर पर 1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. क्रिकेटर पर आरोप है कि हाल ही में तमिलनाडु प्रीमियर लीग मैच के दौरान वह डगआउट से अपनी गर्लफ्रेंड को मैसेज करते हुए पकड़ा गया था. बता दें, डगआउट में मोबाइल फोन का इस्तेमाल करना एंटी-करप्शन नियमों के तहत ‘प्लेयर एंड मैच ऑफिशियल्स एरिया’ प्रोटोकॉल का उल्लंघन है और इसी के चलते बोर्ड ने उनपर जुर्माना ठोका है.